श्री गुरु रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा व उल्लास से संपन्न: दयालबंद गुरुद्वारे में गूंजे शबद-कीर्तन, 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने छका अटूट लंगर
िलासपुर (राजा साहब न्यूज़)। दयालबंद स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में सिखों के चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को आकर्षक विद्युत सज्जा व सुगंधित पुष्पों से भव्य रूप से सजाया गया था। महिलाओं ने मनमोहक रंगोली सजाकर...

