Trending:
/ Oct 04, 2026

भंवारटक-बेलगहना सड़क की बदहाली पर उठी आवाज,वन मंत्री केदार कश्यप ने जल्द कार्य कराने का दिया भरोसा

Table of Content

भंवारटक मंदिर से बेलगहना के बीच करीब 2 किलोमीटर सड़क लंबे समय से खराब, वन विभाग के अधीन होने से अटका था काम,मंत्री ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन..

डेस्क //- भंवारटक मंदिर से बेलगहना के बीच बदहाल हो चुकी करीब 2 किलोमीटर सड़क की मरम्मत और निर्माण का मुद्दा अब वन मंत्री तक पहुंच गया है..

बिलासपुर दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप से सौजन्य भेंट कर क्षेत्र की सड़क की समस्या से अवगत कराया गया और इसके निराकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया..

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि भंवारटक मंदिर से बेलगहना के बीच लगभग 2 किलोमीटर सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। यह मार्ग वन विभाग के अंतर्गत आता है। सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को भी आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है..

क्षेत्रवासियों की परेशानी को देखते हुए सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत अथवा आवश्यकतानुसार निर्माण कार्य कराने की मांग मंत्री श्री केदार कश्यप के समक्ष रखी गई।
मंत्री श्री कश्यप ने पूरे विषय को गंभीरता से सुना और वन विभाग से संबंधित इस सड़क के कार्य को जल्द स्वीकृत कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया..

मंत्री के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि लंबे समय से परेशानी का कारण बनी इस सड़क की स्थिति जल्द सुधरेगी और ग्रामीणों व श्रद्धालुओं को आवागमन में राहत मिलेगी..

क्षेत्रवासियों की ओर से सड़क की समस्या को गंभीरता से सुनने और जल्द निराकरण का आश्वासन देने पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप का आभार व्यक्त किया गया..

makhijaneeraj420@gmail.com

Raja-Sahab-News | सदैव सच के साथ बिलासपुर की सभी छोटी बड़ी खबरों से Update रहने के लिए जुड़े रहिए..

http://rajasahabnews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Posts

Category

Featured Posts

Raja Sahab News बिलासपुर, छत्तीसगढ़ का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको मिलती हैं शहर और प्रदेश की हर बड़ी और ताज़ा खबर — सबसे पहले और सबसे तेज़। बिलासपुर की राजनीति, प्रशासन, अपराध, हाईकोर्ट, नगर निगम, मौसम, खेल, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ की बड़ी सुर्खियों तक — हम हर खबर आप तक सरल और सटीक भाषा में पहुँचाते हैं।

Featured Posts