Trending:
/ Oct 19, 2026

नन्हे कदमों ने थिरकाई गरबा की ताल, मां दुर्गा की भक्ति में रंगा ड्रीमलैंड स्कूल..

Table of Content

नौ देवी स्वरूपों की झांकी से लेकर धुनुची डांस तक छाया उत्साह, अजंता हाउस बेस्ट गरबा टीम और डॉ. रितु बनीं बेस्ट गरबा डांस टीचर

बिलासपुर//- ड्रीमलैंड स्कूल में नवरात्रि के अवसर पर गरबा एवं डांडिया सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई।

इस दौरान नर्सरी से कक्षा पहली तक के बच्चों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने श्लोक, भक्ति गीत, नृत्य और महिषासुर मर्दिनी नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

कार्यक्रम में स्कूल के विभिन्न हाउसों ने भी गरबा प्रस्तुत किया। अजंता, एलोरा, नालंदा और तक्षशिला हाउस के विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा एवं डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा धुनुची नृत्य ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया

प्रतियोगिता में अजंता हाउस को बेस्ट गरबा टीम चुना गया। वहीं अरपित यादव को गरबा क्वीन और यश को गरबा किंग का खिताब मिला। बेस्ट कॉस्ट्यूम का पुरस्कार शिक्षिका हीरा मेहरा को तथा बेस्ट गरबा डांस टीचर का पुरस्कार डॉ. रितु उपाध्याय को मिला

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं

स्कूल की प्राचार्य निवेदिता सरकार एवं उपप्राचार्य तापोशी सरकार ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।

makhijaneeraj420@gmail.com

Raja-Sahab-News | सदैव सच के साथ बिलासपुर की सभी छोटी बड़ी खबरों से Update रहने के लिए जुड़े रहिए..

http://rajasahabnews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Posts

Category

Featured Posts

Raja Sahab News बिलासपुर, छत्तीसगढ़ का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको मिलती हैं शहर और प्रदेश की हर बड़ी और ताज़ा खबर — सबसे पहले और सबसे तेज़। बिलासपुर की राजनीति, प्रशासन, अपराध, हाईकोर्ट, नगर निगम, मौसम, खेल, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ की बड़ी सुर्खियों तक — हम हर खबर आप तक सरल और सटीक भाषा में पहुँचाते हैं।

Featured Posts