फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी में रास डांडिया 2026 का आयोजन 14 से..

Table of Content

मशहूर फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर शहरवासियों के साथ खेलेगी रास डांडिया..

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर होंगी खास आकर्षण | 14, 15 और 16 अक्टूबर को फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी में होगा आयोजन,

बिलासपुर। नवरात्रि पर्व पर फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी में रास डांडिया 2026 का आयोजन 14 से शुरू होने जा रहा है। , देश की जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर शहरवासियों के साथ खेलेगी रास डांडिया


नवरात्रि पर्व पर 10वें वर्ष का भव्य आयोजन, तीन दिनों तक सजेगा डांडिया का रंग। शहरवासियों के लिए लोकप्रिय रास डांडिया इस वर्ष अपने शानदार 10वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। रास डांडिया 2026 का भव्य आयोजन 14, 15 और 16 अक्टूबर 2026 को फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी, महाराणा प्रताप चौक, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

दस वर्षों की इस शानदार यात्रा को यादगार बनाने के लिए हर बार की तरह इस बारभी फिल्मी दुनिया के कलाकार यहां रास डांडिया में शामिल होंगे। शहर के लोग अपने परिवारसहित रास डांडिया में शामिल होते हैं और शहर के लोगों को इस नवरात्रि पर रास डांडिया का इंतजार है। फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में तीन दिनों तक आयोजित किया जा रहा है। तीनों दिनों में गरबा और डांडिया के साथ संगीत, नृत्य, मनोरंजन और पारंपरिक उत्सव का रंग देखने को मिलेगा।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर होंगी विशेष आकर्षण रास डांडिया 2026 के 10वें वर्ष के जश्न में बॉलीवुड का ग्लैमर भी देखने को मिलेगा। 100 से अधिक फिल्मों में अदाकारी, तथा अभिनय करने वाली बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर शहरवासियों के साथ रास डांडिया खेलेंगी। इस भव्य आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगी। नवरात्रिपर्व पर आयोजित होने वाले राज डांडिया का शहर वासियों को बेसब्री से इंतजार है।


उर्मिला मातोंडकर ने बतौर बाल कलाकार ‘कलयुग’ और ‘मासूम’ जैसी फिल्मों से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की और आगे चलकर हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में अपनी पहचान बनाई। मासूम, रंगीला, सत्या, जुदाई, जंगल, कौन?, प्यार तूने क्या किया, भूत, पिंजर, एक हसीना थी और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उनकी फिल्मोग्राफी में हिंदी के साथ-साथ मराठी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम शामिल है।

आमिर खान, शाहरुख खान सहित बड़े सितारों के साथ किया काम

उर्मिला मातोंडकर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में हिंदी सिनेमा के कई बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा की है। आमिर खान के साथ ‘रंगीला’, शाहरुख खान के साथ ‘चमत्कार’, तथा संजय दत्त, अनिल कपूर, अजय देवगन, सनी देओल, अक्षय खन्ना, मनोज बाजपेयी और जैकी श्रॉफ जैसे चर्चित कलाकारों के साथ भी उन्होंने विभिन्न फिल्मों में काम किया है। रंगीला में आमिर खान और जैकी श्रॉफ के साथ उनकी भूमिका उनके करियर की प्रमुख फिल्मों में गिनी जाती है।

पुरस्कारों से भी सजा है शानदार फिल्मी सफर उर्मिला मातोंडकर के अभिनय को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों और नामांकनों से सम्मानित किया गया है। उन्हें ‘भूत’ के लिए फिल्म फेयर क्रिटिक्स अवार्ड मिला है। Filmfare इसके अलावा उन्हे बेस्ट अभिनय के लिए स्क्रीन अवार्ड, बेस्ट सपोर्टिंग के लिए नंदिनी अवार्ड,और स्मिता पाटिल की स्मृति सहित उन्हें कई सम्मान प्राप्त हुए हैं। विभिन्न पुरस्कार संस्थाओं में उनके नामांकन और जीत उनके लंबे और विविधतापूर्ण फिल्मी करियर को दर्शाते हैं।

10 साल की यादों के साथ नए अंदाज में रास डांडिया रास डांडिया ने पिछले एक दशक में बिलासपुर के नवरात्रि उत्सव को एक अलग पहचान देने की दिशा में अपनी यात्रा जारी रखी है। 10वें वर्ष का यह आयोजन पिछले वर्षों की यादों और नए उत्साह का संगम होगा।

14, 15 और 16 अक्टूबर को तीन दिनों तक फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी में डांडिया की धुन, रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत और उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा। वहीं, उर्मिला मातोंडकर की विशेष उपस्थिति इस 10वें वर्ष के जश्न में बॉलीवुड का खास रंग जोड़ेगी।

तीन दिनों का भव्य आयोजन, दस वर्षों की विरासत और बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री की मौजूदगी के साथ रास डांडिया 2026 बिलासपुर के नवरात्रि उत्सव में एक विशेष आकर्षण बनने जा रहा है।

makhijaneeraj420@gmail.com

Raja-Sahab-News | सदैव सच के साथ बिलासपुर की सभी छोटी बड़ी खबरों से Update रहने के लिए जुड़े रहिए..

http://rajasahabnews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Posts

Category

Featured Posts

Raja Sahab News बिलासपुर, छत्तीसगढ़ का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको मिलती हैं शहर और प्रदेश की हर बड़ी और ताज़ा खबर — सबसे पहले और सबसे तेज़। बिलासपुर की राजनीति, प्रशासन, अपराध, हाईकोर्ट, नगर निगम, मौसम, खेल, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ की बड़ी सुर्खियों तक — हम हर खबर आप तक सरल और सटीक भाषा में पहुँचाते हैं।

Featured Posts