फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महाआरती में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब…

Table of Content

विधायक रमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह,महापौर पूजा विधानी सहित जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल,आज धूमधाम से होगी गणपति बप्पा की विदाई..

बिलासपुर//- फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के खेल मैदान में बुधवार को गणपति बप्पा की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया,गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना की और प्रदेश व शहर की सुख-समृद्धि की कामना की,वही महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को भोग-प्रसाद का वितरण किया गया..

10 वर्षों से जारी है आस्था और परंपरा

फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के खेल मैदान में गणपति बप्पा की स्थापना की परंपरा लगातार 10 वर्षों से जारी है,हर वर्ष की तरह इस बार भी विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई,दस दिनों तक सुबह-शाम नियमित रूप से आरती और पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ,जिसमें एकेडमी के खिलाड़ी बच्चे, प्रशिक्षक और श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल होते रहे,फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया भी खिलाड़ियों और श्रद्धालुओं के साथ नियमित रूप से पूजा-अर्चना में शामिल हुए..

मिट्टी की प्रतिमा से पर्यावरण संरक्षण का संदेश..

फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी की गणेश उत्सव परंपरा में आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देखने को मिलता है,यहां हर वर्ष मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती है,आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया जाता है…

महाआरती के दौरान विधायक धरमलाल कौशिक और विधायक धर्मजीत सिंह ने गणपति बप्पा से प्रदेश और बिलासपुर में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। साथ ही फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के मैदान में इसी तरह हर वर्ष गणपति बप्पा की भव्य पूजा-अर्चना होती रहे, इसकी भी कामना की..

आज होगी गणपति बप्पा की विदाई..

महाआरती के बाद अब 24 सितंबर को गणपति बप्पा को धूमधाम और श्रद्धा के साथ विदाई दी जाएगी,विसर्जन से पहले एकेडमी परिसर में गणपति बप्पा के जयकारों के साथ भक्तिमय माहौल रहेगा,दस दिनों तक चली आराधना के बाद अब बप्पा की विदाई होगी,लेकिन भक्तों के बीच यही भावना रहेगी..

गणपति बप्पा मोरया,अगले बरस तू जल्दी आ..

गणपति बप्पा मोरया,अगले बरस तू जल्दी आ..

makhijaneeraj420@gmail.com

Raja-Sahab-News | सदैव सच के साथ बिलासपुर की सभी छोटी बड़ी खबरों से Update रहने के लिए जुड़े रहिए..

http://rajasahabnews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Posts

Category

Featured Posts

Raja Sahab News बिलासपुर, छत्तीसगढ़ का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको मिलती हैं शहर और प्रदेश की हर बड़ी और ताज़ा खबर — सबसे पहले और सबसे तेज़। बिलासपुर की राजनीति, प्रशासन, अपराध, हाईकोर्ट, नगर निगम, मौसम, खेल, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ की बड़ी सुर्खियों तक — हम हर खबर आप तक सरल और सटीक भाषा में पहुँचाते हैं।

Featured Posts