क्रिकेट के मैदान में आस्था का रंग,फाउंडेशन क्रिकेट अकैडमी में विराजे गणपति बप्पा

Table of Content

स्थापना के 10वें वर्ष में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा गणेशोत्सव..

िलासपुर। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर फाउंडेशन क्रिकेट अकैडमी में आस्था और उत्साह का रंग देखने को मिल रहा है,अकैडमी परिसर में भगवान श्री गणेश की स्थापना इस वर्ष अपने 10वें वर्ष में प्रवेश कर गई है,बीते एक दशक से लगातार गणपति बप्पा की स्थापना कर अकैडमी परिवार ने आस्था और परंपरा को पूरी श्रद्धा के साथ संजोकर रखा है..

Foundation Cricket Academy , Bilaspur, Chhattisgarh

गणपति बप्पा की स्थापना के अवसर पर फाउंडेशन क्रिकेट अकैडमी के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और पूरे अकैडमी परिवार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया,पूजा के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया और गणपति बप्पा के जयकारों से माहौल गूंज उठा..

फाउंडेशन क्रिकेट अकैडमी का उद्देश्य केवल खिलाड़ियों को बेहतर क्रिकेट प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि खेल के साथ-साथ बच्चों में अनुशासन, संस्कार, एकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना भी है। इसी सोच के साथ अकैडमी में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्वों को खिलाड़ियों और बच्चों के साथ मिलकर उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।

अकैडमी परिवार का मानना है कि खेल मैदान बच्चों को केवल प्रतिस्पर्धा और जीत-हार नहीं सिखाता, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और अच्छे संस्कारों की नींव भी मजबूत करता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।

गणपति बप्पा की स्थापना के 10वें वर्ष का यह आयोजन फाउंडेशन क्रिकेट अकैडमी की वर्षों से चली आ रही आस्था, परंपरा और पारिवारिक माहौल का सुंदर प्रतीक है। इस अवसर पर फाउंडेशन क्रिकेट अकैडमी परिवार ने भगवान श्री गणेश से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की..

makhijaneeraj420@gmail.com

Raja-Sahab-News | सदैव सच के साथ बिलासपुर की सभी छोटी बड़ी खबरों से Update रहने के लिए जुड़े रहिए..

http://rajasahabnews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Featured Posts

Category

Featured Posts

Raja Sahab News बिलासपुर, छत्तीसगढ़ का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ आपको मिलती हैं शहर और प्रदेश की हर बड़ी और ताज़ा खबर — सबसे पहले और सबसे तेज़। बिलासपुर की राजनीति, प्रशासन, अपराध, हाईकोर्ट, नगर निगम, मौसम, खेल, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ की बड़ी सुर्खियों तक — हम हर खबर आप तक सरल और सटीक भाषा में पहुँचाते हैं।

Featured Posts