सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध थाना तारबाहर की कार्यवाही..

# Neeraj Makhija | 26 May, 2023

बिलासपुर/- सट्टा खिलाने वालों के विरुद्ध थाना तारबाहर ने कार्यवाही की हैं,उक्त मामलें में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं,पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 6110 नगद जप्त किया हैं....

बता दे आपको पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह द्वारा जुआ, सट्टा आनलाइन जुआ पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं,जिसके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना पर रंजित एवम डी श्रीनिवाश को अंको के माध्यम से लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाकर कल्याण एवं भूतनाथ पर सटटा पट्टी लिखते एवं खेलाते से पकडा गया,वही पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु मान. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है...

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, प्रधान आरक्षक सूरज तिवारी, प्रफुल्ल सिंह, अशोक नामदेव, आरक्षक संदीप, बबलू, मुरली शामिल रहे....

Banner