कर्नाटक राज्य में सांभर,चटनी के साथ विधायक शैलेष ने बोरे बासी खाकर मनाया श्रमिक दिवस..

# Neeraj Makhija | 01 May, 2023

बिलासपुर. नगर विधायक शैलेश पाण्डेय ने श्रमिक दिवस के अवसर पर कर्नाटक में छत्तीसगढ़ की संस्कृति का निर्वहन किया और सांभर-चटनी मिक्स बोरे बासी का स्वाद चखा।

विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर विधायक शैलेश पांडेय ने राज्य से दूर होने के बाद भी छत्तीसगढ़ और कर्नाटक की संस्कृति दोनो का संगम कर श्रमिक दिवस मनाया,उन्होंने कर्नाटक राज्य में चुनावी माहौल के बीच बोरे बासी खाकर राज्य की परंपरा का निर्वहन किया।

राज्य की परंपरा का निर्वहन करना मेरा पहला कर्तव्य- विधायक.

नगर विधायक पाण्डेय ने कहा कि इस परंपरा की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है। मैं देश के किसी भी कोने में रहूं लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य की हर परंपरा का निर्वहन करना मेरा पहला कर्तव्य है। मैंने कर्नाटक की संस्कृति सांभर और चटनी को भी बोरे बासी के साथ शामिल किया,ज्ञात हो विधायक शैलेश पाण्डेय AICC के निर्देश पर पार्टी के अब्ज़र्वर बनकर कर्नाटक चुनाव सम्पन्न कराने गए हुए है।

Banner