मुम्बई व चेन्नई के मध्य चल रहे आईपीएल में शहर के मध्य नामी सटोरियों द्वारा लगवाया जा रहा था दांव...

# Neeraj Makhija | 09 Apr, 2023

बिलासपुर/- आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने वालो 2 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं,पकड़े गए युवकों के पास से नगदी 5000 रूपये,02 नग मोबाईल एवं सट्टा पट्टीं जप्त किया गया हैं...

बतादे आपको पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह द्वारा जुआ,सट्टा पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे,जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेत्त्व में थाना सिटी कोतवाली पुलिस एवं एसीसीयू टीम द्वारा बीते दिन शनिवार को मुखबिर सूचना पर थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दयालबंद में राहुल गांधी एवं अजय खटिक को मोबाईल के माध्यम से लोगो से रूपये पैसे का दांव लगाकर मुम्बई एवं चेन्नई के मध्य आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में सटटा पट्टी लिखते एवं खेलते पकड़े गए..

पकड़े गए आरोपी राहुल गांधी के कब्जे से 3000 रुपए नगदी व सटटा पटटी जप्त किया गया वही अजय खटिक के कब्जे से नगदी 2000 रू. 01 नग मोबाईल व सट्टा पट्टी जप्त किया गया...

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य,निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव (एसीसीयू), उनि अजय वारे (एसीसीयू), प्र.आर. देवमुन पुहुप (एसीसीयू), बलबीर सिंह (एसीसीयू), आर. तरूण केशरवानी (एसीसीयू), सरफराज खान (एसीसीयू), दीपक यादव (एसीसीयू), समर बहादुर सिंह, रंजीत खाण्डे की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं..

पकड़े गए आरोपीयों के नाम...

01.राहुल गांधी पिता सुरेश गांधी उम्र 30 वर्ष निवासी दयालबंद थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर

02.अजय खटिक पिता बसंत खटिक उम्र 35 वर्ष निवासी डी.पी. कालेज के पास टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर

Banner