मोडिफाइड साइलेंसर से तेज व कर्कश आवाज निकालने वालों पर बिलासपुर पुलिस की सरप्राइस चेकिंग..

# Neeraj Makhija | 04 Apr, 2023

बिलासपुर/- इन दिनो युवाओं में बुलेट का एक अलग ही क्रेज है,खासकर इसकी आवाज जो अलग से ही पाचन में आ जाति है,पर आज कल के युवा बुलेट के साइलेंस को मॉडिफाई करा रहे हैं,जिसमे कई तरह की आवाज निकलती है जो कानों में चुभन पैदा करती है,वही आज कल तो युवा बिलासपुर की सड़कों पर बुलट के साइलेंसर से गोली जैसी आवाज भी निकलते है,शहर की सड़कों पर दौड़ने वाली बुलेट के मॉडिफाई साइलेंसर से निकलने वाली आवाज से लोग खासे परेशान थे,जिसे देखते हुए बिलासपुर पुलिस द्वारा सोमवार को सख्ती से कार्रवाई करते हुए सभी थाना क्षेत्रों में सपराइस चैकिंग करते हुए रॉयल इनफील्ड (बुलेट) मोटरसाइकिल के ओरिजिनल साइलेंसर को निकाल कर अधिक करकस आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाले कुल 81 वाहन चालकों के विरुद्ध MV एक्ट की कार्यवाही की गई.

  

मालूम हो कि पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल,नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल (IPS), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (IPS), उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई..

इस कार्यवाही के दौरान कई बुलेट ऐसी थी जिसमे चालक मॉडिफाई साइलेंसर लगवाकर गोली जैसी आवाज निकालते हैं,ऐसे लोगों की वजह से आम लोगों को परेशानी हो रही है,जिसके मद्देनजर बिलासपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और मॉडिफाई साइलेंसर लगा कर बुलेट का मजा लेने वालो को मजा चखाया,वही इस दौरान कुछ रईसजादों ने नेताओ और अधिकारियों की पहचान बताई पर उनकी दाल नहीं गल पाई.

 

चेकिंग के दौरान रॉयल इनफील्ड कंपनी की मोटरसाइकिल के ओरिजिनल साइलेंसर को निकालकर अधिक और कर्कश आवाज करने वाले साइलेंसर लगाकर मोटरसाइकिल चलाने वालों की गाड़ियों की जांच की गई जांच में मिली अवैधानिक गाड़ियों पर MV एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है...

Banner