नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधडी करने वाला युवक गिरफ्तार,सरकंडा पुलिस की कार्यवाही..

# Neeraj Makhija | 19 Mar, 2023

बिलासपुर/- नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधडी करने वाला फरार आरोपी चढा सरकंडा पुलिस के हत्थे,पकड़े गए आरोपी ने 3,00,000 रू लेकर प्रार्थी को दिया था फर्जी नियुक्त पत्र,बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में भी धोखाधड़ी के मामले में हो चुका है गिरफ्तार...

मामलें में थाना प्रभारी फैजुल होड़ा शाह ने बताया कि प्रार्थिया श्रीमति स्वाति पाण्डेय पति सौरभ तिवारी निवासी कपिल नगर सरकण्डा ने दिनांक 10.09.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसके भाई ऋषभ का परिचय संतोष श्रीवास नामक व्यक्ति से जिला अस्पताल बिलासपुर में हुआ था,जिसने चर्चा दौरान नीरज लाल द्वारा आई.टी.आई. कोनी में नौकरी लगवा देने की बात बताने पर संतोष श्रीवास के माध्यम से जून 2018 में नीरज लाल के निवास स्थान गीतांजली सिटी फेस-2 में नौकरी लगाने के नाम पर 3,00,000 / - रू. नगद दिये उसके बाद नीरज लाल द्वारा भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली का नौकरी के लिये प्रमाण पत्र दिया और बताया कि जे. डी.ऑफिस तृतीय मंजिल कम्पोजिट बिल्डिंग बिलासपुर में स्थाई रूप से तृतीय श्रेणी कलर्क के पद पर आपकी नियुक्ति हो गई..

वही इसके बाद जब जे. डी. आफिस पहुंचकर नौकरी के संबंध में पता किया गया तो पता चला कि नीरज लाल द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर 3,00,000/- रू लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी किया है..

प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध कायम कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी,वही अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था,जिसकी पतासाजी दौरान तकनीकी साक्ष्य एकत्र किया गया जिस पर आरोपी नागपुर महाराष्ट्र एवं धमतरी छ.ग. में आना-जाना कर लूक छिप रहा है,उक्त तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी पतासाजी के संबंध में पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु टीम भेजने निर्देशित किया गया...

जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती पूजा कुमार के दिशा निर्देशन में टीम तैयार कर आरोपी नीरज लाल पिता जूलियस लाल उम्र 36 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस-2, थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. को धमतरी से विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह,उनि सत्यनारायण देवांगन,प्र.आर. प्रमोद सिंह,आर. मनोज बघेल,धर्मेन्द्र कुमार,विवेक राय,सोनू पाल,राहुल सिंह,मिथलेश सोनी का विशेष योगदान रहा...

पकड़ा गया आरोपी :- नीरज लाल पिता जूलियस लाल उम्र 36 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस-2, थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.

Banner