म्यूजिकल मस्ती बेस्ट 24 ग्रुप फूलों की होली उत्सव नाच गाने के साथ संपन्न..

# Neeraj Makhija | 06 Mar, 2023

बिलासपुर/- म्यूजिकल मस्ती बेस्ट 24 ग्रुप के द्वारा होटल रीगल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया..

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जवाहर सराफ,विशिष्ट अतिथि सुनील,प्रकाश राय,राजेश मिश्रा,अनुराग भास्कर मंच पर उपस्थित थे

सभी अतिथियों का हीरामणि दुबे के द्वारा तिलक लगाकर तथा अन्य सदस्यों के द्वारा अतिथियों का टोपी पहना कर शक्कर तथा फूलों की माला एवं पत्ता गोभी एवं फूलगोभी को पुष्पगुच्छ बनाकर विशेष सम्मान किया गया तत्पश्चात सभी अतिथि एवं म्यूजिकल बस्ती ग्रुप के सदस्यों के साथ मिलकर शानदार नित्य किया गया ।

इस कार्यक्रम में निगम सचिव राजेंद्र अवस्थी, राकेश मिश्रा, संजय गुप्ता, राजेश जोहरी, राजेश मिश्रा, अनुराग भास्कर, कृष्णा जयसवाल, राम वर्मा, राजू ठाकुर ,कुंज बिहारी सोनी, मदन शर्मा ,जितेंद्र राय ,गणेश गुप्ता, राकेश कठेलिया, मनोज शर्मा प्रशांत मोकासे विजय वर्मा गोपाल त्रिपाठी, गोपाल अग्रवाल , हर्ष मिश्रा, प्रकाश गुलहैरे, हेमंत यादव, हीरामणि दुबे, नीरज गजपई, अशोक सराफ उपस्थित थे

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन राजेंद्र अवस्थी के द्वारा किया गया

Banner