बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "निजात" अभियान में कदम से कदम मिलाकर चलेगी "कैट" की टीम..

# Neeraj Makhija | 03 Mar, 2023

बिलासपुर/- बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान "निजात" का कैट बिलासपुर ने समर्थन करते हुए सहभागी बनने की इच्छा के साथ गुरुवार को पुलिस कप्तान संतोष सिंह से मुलाकात की...

गुरूवार को कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की बिलासपुर टीम ने पुलिस कप्तान संतोष कुमार से मुलाकात कर 'निजात' अभियान का समर्थन करते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के कार्य की सराहना की व इस कार्य मे सहभागिता निभाने का आश्वासन भी पुलिस कप्तान को दिया..

देखा जाए तो शहर में छोटे छोटे बच्चों सहित युवा पीढ़ी नशे की आदी हो चुकी है तथा इसी नशे के कारण शहर में अपराधी गतिविधियां भी चरम पर है इसी नशे के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा 'निजात' "नशे को ना जिंदगी को हा" अभियान चलाया जा रहा है..

इसी के तहत गुरुवार को कैट बिलासपुर के अध्यक्ष किशोर पंजवानी के नेतृत्व में टीम ने पुलिस कप्तान से मिलकर इस अभियान की सराहना करते हुए कहां कि कैट की टीम निजात 'नशा मुक्ति के स्टिकर बनाकर दुकान दुकान व चौक चौराहों पर लगाने का कार्य करने वाली है..

इस दौरान मुख्य रूप से श्री राजू सलूजा,परमजीत उबेजा,श्रीकांत पांडेय,आशीष अग्रवाल,राजीव अग्रवाल,बबिता ताम्रकार राहुल नेभवानी व अन्य उपस्थित रहें...

Banner