कांग्रेस के पूर्व पार्षद निर्मल बतरा का हृदय घात से निधन..

# Neeraj Makhija | 14 Feb, 2023

बिलासपुर /- शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पिंकी बतरा के पति पूर्व पार्षद ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष निर्मल बतरा जी का तड़के सुबह हृदयाघात से असमायिक निधन हो गया,उनका अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे उनके निवास स्थान मस्जिद गली राजकिशोर नगर से निकलकर दयालबन्द मुक्तिधाम जाएगी...

ज्ञात हो कि श्री बतरा समाजसेवी के रूप में विशेष रूप से जाने जाते थे,स्व.श्री बतरा लंबे समय से कॉंग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं,वें एक सरल,सहज,मिलनसार और हंसमुख व्यक्तित्व के धनी थे, उनका असमय छोड़ के जाना परिवार के लिए ,इष्टमित्रों के लिए और कांग्रेस जनो के लिए अत्यंत कष्ट दायक है...

उनके निधन पर कांग्रेस परिवार के सभी सदस्यों ने अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे..

RajaSahabNews के संपादक व प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश माखीजा सहित पूरे राजासाहब न्यूज़ की टीम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं।.

Banner