खुशहाल परिवार क्यों और कैसे हुआ तबाह ...???

# Neeraj Makhija | 09 Feb, 2023

बिलासपुर /- सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले बुक डिपो संचालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोरोना संक्रमण के दौरान उनकी दुकान बंद हो गई थी। कर्ज लेकर उन्होंने फिर से दुकान को शुरू किया। इसमें वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद से वे तनाव में चल रहे थे, पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया है..

सरकंडा क्षेत्र रामा ग्रीन सिटी में निवासी लल्लन शर्मा(69) अकलतरा स्थित सीमेंट फैक्ट्री के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं,उनका एक बेटा बैंगलुरु में काम करता है,छोटा बेटा सुमित सीएमडी कालेज के सामने बुक डिपो चलाता था,उसकी पत्नी मोपका स्थित बैंक में काम करती है,दोनों का चार साल का एक बेटा भी है,सुमित अपनी पत्नी और बेटे के साथ सोनगंगा कालोनी में किराए के मकान में रहते थे,बेटा निजी स्कूल में पढ़ता है

बुधवार को सुमित अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गया। दोपहर वह बेटे को लेकर स्कूल से आ गया। कुछ देर बाद वह घूमने के लिए निकला। शाम को उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर घर जल्दी आने के लिए कहा। शाम सात बजे पत्नी घर आई तो दरवाजा खुला था। अंदर गई तो कमरे में सुमित की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। महिला ने इसकी जानकारी अपने ससुर को दी..

इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इस संबंध में बताया,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। गुस्र्वार को शव का पीएम कराया गया। पूछताछ में पता चला कि दुकान बंद हो जाने के कारण सुमित परेशान था। उसने कर्ज लेकर दुकान को फिर से शुरू किया। इसमें भी वह सफल नहीं हुआ। इधर कर्ज देने वाले भी उसे परेशान कर रहे थे। उन्होंने एक निजी संस्थान में काम भी किया। इसमें उसका मन नहीं लगा। लिहाजा उन्होंने नौकरी छोड़ दी..

मौत से पहले बनाया वीडियो,जांच कर रही पुलिस

व्यवसायी की आत्महत्या की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने शव कब्जे में ले लिया। साथ ही मोबाइल भी जब्त किया गया है। व्यवसायी के मोबाइल में एक वीडियो मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। इसमें उन्होंने कर्ज से परेशान होने की बात कही है। वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Banner