फाउंडेशन प्रीमियर लीग के सीनियर ग्रुप का फाइनल मैच आज..

# Neeraj Makhija | 07 Feb, 2023

बिलासपुर /- फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के नेतृत्व में फाउंडेशन प्रीमियर लीग का आयोजन स्टेडियम ऑफ ड्रीम्स के मैदान में दूधिया रोशनी के अंदर कराया गया,बता दे आपको फॉउंडेशन क्रिकेट अकादमी मध्य भारत की पहली फ्लड लाइट क्रिकेट अकादमी है जहा बच्चो को बेहतर कोच के साथ उच्च सुविधाओं एवं दूधिया रौशनी में अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका दिया जाता है..

टूर्नामेंट में इस बार जूनियर और सीनियर दोनों श्रृंखला में प्रतियोगिता आयोजित की गई बताते चलें कि इस बार सीनियर ग्रुप में एफसीए इंडियन,एफसीए सुपर किंग 2 टीमों को शामिल किया गया था..

टूर्नामेंट को समय-समय पर आयोजित करने का मकसद सभी बच्चों की प्रतिभा को और निखारना है,फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी शुरुआत से ही अपने एकेडमी के अंदर ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाते रहता है..

इस बार सीनियर ग्रुप की टीमों का शुभारंभ 16 जनवरी से किया गया था प्रतियोगिता के अंदर पहले लीग मैच का आयोजन कराया गया, वही आज प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एफसीए इंडियन बनाम एफसीए सुपरकिंग्स के मध्य खेला जाएगा..

 दोनों ही टीमों के कोच एवं खिलाड़ी निश्चित आपको जीतने के लिए निश्चित तौर पर शुरुआत से ही मेहनत करते नजर आ रहे हैं अब जबकि प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण पर आ चुकी है तो आज एफसीए प्रीमियर लीग का खिताब सीनियर ग्रुप में कौन जीतेगा यह देखना दिलचस्प होगा

प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप के मैच 20-20 ओवर के कराए गए एवं इसका फाइनल मुकाबला भी 20 ओवर का ही होगा,प्रतियोगिता जितने वाली टीम को ट्रॉफी,उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ साथ बेस्ट फील्डर , बेस्ट बॉलर ,बेस्ट बैट्समैन एवं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया जाएगा,जिससे बच्चो में उनका आत्मविश्वास और ऊंचा होगा जिससे उनको भविष्य उज्जवल बने,उक्त सभी जानकारी एकेडमी के कोच ऋषभ यादव ने दी..

Banner