लोगो का विश्वास जीत,कार्य और भी बेहतर तरीक़े से होता है - आईपीएस संतोष सिंह..

# Neeraj Makhija | 01 Feb, 2023

बिलासपुर /- नए एसपी संतोष सिंह ने जिले ने आज जिले की कमान संभाल लिया। इस मौके पर एसएसपी पारुल माथूर भी मौजूद थीं। उन्होंने संतोष सिंह को दिया जिले का प्रभार दिया। राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने एसपी का वेलकम स्वागत किया। नए एसपी संतोष सिंह ने कहा बिलासपुर जिला मेरे लिए अतिमहत्वपूर्ण है..

मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है। मेरी कोशिश होगी, पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरियां कम हो, अपराधियों में कसेंगे लगाम, नशा और अपराध के खिलाफ चलाया जाएगा विशेष अभियान। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ये भी कहा कि न्यायधानी में क्राइम रेट को कम करने चलाएंगे संयुक्त मोर्चा अभियान।

बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश के लिए बिलासपुर एक महत्वपूर्ण जिला है। जिसमें एक अच्छा ला एंड आर्डर और क्राइम कंट्रोल करना बहुत जरुरी है। इसके लिए हम कोशिश करेंगे कि बेहतर पुलिसिंग हो सकें! इसमें बेहतर लायन आर्डर और क्राइम कंट्रोल अच्छा रहें! यहाँ की समस्याओं को समझने के बाद, उस दिशा में काम करेंगे। वहीँ जिले में नशे के खिलाफ “निजात” अभियान चलाया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ कड़ी नकेल कसी जाएगी। वहीँ ट्रैफिक की समस्याओं में एक्सीडेंट और डेथ रेट पर अन्य विभागों की मदद से समन्वय बिठाकर काम करेंगे

वर्तमान में बिलासपुर जिला पुरे प्रदेश में 3 - 4 नंबर के स्थान पर है, इस पर भी अन्य विभागों की मदद से आने वाले दिनों में एक समग्रः अभियान चलाया जाएगा। ताकि इसमें भी रोक लगाईं जा सकें। वहीँ संतोष सिंह ने आगे कहा कि मैं बिलासपुर की कमान लेते ही दो चींजों पर जिले के पुलिस अधिकारियों को फोकस करने का निर्देश दिया हूँ, इसमें पहला नशे के खिलाफ निजात अभियान और ट्राफिक एक्सीडेंट और डेथ रेट पर PPPE मॉडल पर काम किया जाए।

इसके अलावा अवैध कारोबारी और गुटबाजियों पर भी लगाम लगाया जाएगा। साथ ही जो अपराधी है और बेखोफ घूम रहें है। जिनमे अपराध करने के बाद भी कोई भय नहीं होता। ऐसे अपराधियों पर सख्ती बरतने का काम करेंगे! याने की अपराधियों पर शिकंजा और आम लोगो में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भरोसा बढाया जाएगा। पुलिस और पब्लिक के फासले कम होंगे।

जिले की पहली महिला एसएसपी हुईं रिलीव, हुए 5 गोलीकांड, सभी मे आरोपी गिरफ्तार:-

एसएसपी पारुल माथुर आज नए एसपी संतोष सिंह को चार्ज देकर विदा हो गई। चार्ज देने से पहले दोनो के मध्य औपचारिक बातचीत हुई। एसएसपी पारुल ने नए एसपी संतोष सिंह से अपने अनुभव साझा करते हुए जिले के बारे में उन्हें जानकारी दी। ज्ञातव्य है कि एसएसपी पारुल माथुर बिलासपुर जिले की पहली महिला एसपी थी। उन्होंने 10 दिसंबर 2022 को बिलासपुर जिले की कमान संभाली थी। उनके कार्यकाल में जिले में कुल 5 गोलीकांड हुए थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जिले में घटित होने वाले सारे गोली कांड के आरोपियों को सलाखों तक पहुंचाया था। उनके समय सबसे पहला गोलीकांड कोतवाली थाना क्षेत्र के गोड़पारा में ज्वेलरी दुकान लूटने के लिए हुआ था, जिसके शूटर गिरफ्तार कर लिए गए थे। इसके अलावा पचपेड़ी थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या के दो आरोपियों की भी गिरफ्तारी की गई। दयालबंद में स्थित सीएसईबी के दफ्तर में बंदूक दिखाकर 14 लाख रुपये लूट के आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोटा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप में भी गोली चला कर लूट की कोशिश के आरोपी गिरफ्तार किए गए। सकरी थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या के मामले में भी 19 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इसके अलावा मस्तूरी के दर्रीघाट में कांग्रेसव नेता के घर डकैती, मस्तूरी थाना क्षेत्र के ही ग्राम इटवा पाली में प्राचीन भवन गणेश मूर्ति चोरी का खुलासा, तारबाहर थाना क्षेत्र से पचास लाख की फिरौती के लिए स्कूली छात्र की अपहरण कर रतनपुर क्षेत्रों में हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी, शिक्षक पोस्टिंग धांधली का खुलासा कर शिक्षा विभाग के कर्मियों की गिरफ्तारी, नशे का जखीरा बरामद करने समेत सर्वाधिक गुंडा फाइलें खोलने का रिकार्ड जिले की पहली महिला एसपी पारुल के नाम रहा है।

बिलासपुर जिले में वे सीएसपी रहने के साथ 13 माह तक एसपी भी रहीं। यही पदस्थ रहने के दौरान ही उनका डीआईजी के पद पर प्रमोशन हुआ। मुख्यमंत्री ने स्टार लगा कर उन्हें पदोन्नति दी थी। अब वे एसीबी में जा रहीं हैं।

Banner