छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राघवेंद्र नाथ झा का देर शाम निधन..

# Neeraj Makhija | 30 Jan, 2023

बिलासपुर/- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राघवेंद्र नाथ झा का 78 वर्ष की उम्र में 30 जनवरी की देर शाम निवास स्थान में स्वर्गवास हो गया है,उनकी अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह निवास स्थान रिंग रोड 2 स्थित कालिंदी कुंज से प्रातः 11 बजे स्वर्णजयंती नगर स्थित सिंधी मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी.

बता दे आपको कि वे विगत पचास वर्षों से जगदलपुर ज़िला न्यायालय व उच्च न्यायालय में वकालत कार्य से जुड़े रहे थे..

वे श्री नवदीप झा एवं अधिवक्ता राहुल झा के पिता हैं..

देखा जाए तो श्री राघवेंद्र नाथ झा का जाना विधि क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है,उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण प्रकरणों में ज़िला व उच्च न्यायालयों में सफल पैरवी कर पीड़ितो को न्याय दिलवाने का कार्य किया...

Banner