"सूचना तंत्र"सफल...

# Neeraj Makhija | 28 Jan, 2023

बिलासपुर/- बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने अवैध कोरेक्स सिरप के मामले में प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी खेप के साथ 4 लोगो को गिरफ्तार किया हैं,पकड़ी गई कोरेक्स सिरप की कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही हैं, पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही है

बताते चलें आपको पुलिस कप्तान पारुल माथुर द्वारा नशे के विरुद्ध कार्यवाही करने जिले के समस्त थाना प्रभारीयों को निर्देश दिया गया था,जिसका परिपालन करते हुए सिविल लाइन पुलिस लगातार नशे के विरुद्ध कार्यवाही भी कर रही है...

इसी तारतम्य में थाना सिविल लाइन में पदस्थ आरक्षक सरफराज खान को मुखबिर से सूचना मिली की थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक के समीप युवक नशे की सामान बिक्री कर रहा हैं,जिसे उसने (आरक्षक) द्वारा घटना घटनास्थल पर पहुंच रंगे हाथ धर दबोचा वही उससे पूछताछ पश्चात पुलिस की टीम मामले से जुड़े अन्य आरोपियों तक भी पहुंच गई,बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों के तार चेन्नई से जुड़े हुए हैं,साथ ही उत्तराखंड में मेडिसिन की फैक्ट्री भी होना बताया जा रहा है..

उक्त पूरे मामले में पुलिस को पूछताछ में पता चला कि पकड़ें गए आरोपियों आरोपियों द्वारा 100 कार्टून कोरेक्स सिरप मंगाया गया था जिसे आरोपियों द्वारा ट्रांसपोर्टर के गोदाम में छुपा कर रखे थे और ग्राहक के मिलते ही थोड़ा-थोड़ा कर उसे निकाल बेचते थे..

इस पूरे मामले की कार्यवाही में मुख्य रूप से थाना प्रभारी परिवेश तिवारी,एसआई सुमेन्द्र खरे,एएसआइ दिलाराम मनहर,आरक्षक सरफराज खान,विकास यादव,देवेंद्र दुबे,राजेश नारंग सहित सिविल लाइन थाना की टीम का मुख्य रूप से सहयोग रहा..

पकड़े गए आरोपी*।

 .महेंद्र साहू पिता किशन साहू पेण्ड्री, जांजगीर.(डीलर मुख्य आरोपी )

2* .सत्यनारायण अग्रवाल पिता बजरंग लाल ससहा पामगढ जांजगीर (वितरण करने वाला आरोपी )

*3* .रोशन लाल मिश्रा पिता बद्री खुशीविहार कॉलोनी, तिफरा सिरगिट्टी (ट्रांसपोर्टर, बीच बीच में आरोपिओ को सप्लाई करता था )

*4* .राजकुमार केवट पिता दुखीराम ससहा पामगढ (मुख्य आरोपी का सहयोगी, ग्राहकों को वितरण )

Banner