गणतंत्र दिवस पर बिलासपुर में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय फहराएंगे राष्ट्रध्वज..

# Neeraj Makhija | 20 Jan, 2023

बिलासपुर/- राज्य शासन ने जिला मुख्यालयों में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी की है,इसके तहत संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में होने वाले मुख्य समारोह में तिरंगा झंडा फहराएंगे...

मुख्य अतिथियों की सूची पर गौर करें तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर में तो वही छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत सक्ति में ध्वजारोहण करेंगे..

 

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग,वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम,स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर,उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री कवासी लखमा सुकमा,खाद्य मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव,राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरिया,नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डा. शिवकुमार डहरिया गरियाबंद,महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया बालौद,उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़ तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार मुंगेली में ध्वजारोहण करेंगे

इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे बेमेतरा,संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बिलासपुर,संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जांजगीर-चाम्पा,संसदीय सचिव चिंतामणी महराज बलरामपुर और संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर में राष्ट्रध्वज फहराएंगे,देखिये पूरी लिस्ट.....

Banner