राष्ट्रीय जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ स्कूल के 5 बालक और 2 बालिकाओं का हुआ चयन..

# Neeraj Makhija | 25 Dec, 2022

बिलासपुर/- 30वी जूनियर राष्ट्रीय बेसबॉल जूनियर प्रतियोगिता कोल्लम केरल में दिनांक 26 से 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाली है,जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य के बालक,बालिकाओं का चयन किया गया,जिसमे बिलासपुर जिले के 8 बालक , 8 बालिकाओं का चयन किया गया..

बता दे आपको छत्तीसगढ़ स्कूल के 6 बालक, 2 बालिकाओं ने अपना स्थान प्रदेश के टीम में बनाया जिनका नाम इस प्रकार है, बालक वर्ग भावेश मांडवी,संदीप वर्मा, पवन कुमार देवांगन,पुष्कर यादव, शुभम मिरी, आशीष यादव बालिका वर्ग में ट्विंकल साहू,आस्था भार्गव है

इनके चयन पर छत्तीसगढ़ स्कूल के प्राचार्य श्री प्रशांत चिपड़े ने कहा की मैं हमेशा देखता हु की आप लोग इस छत्तीसगढ़ स्कूल मैदान में अभ्यास करते है व पदक लाते है, कोल्लम केरल में भी आपके टीम से यही उम्मीद है की अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के लिए पदक लेकर आए,

इस दौरान शाला के प्रभारी श्रीमति अंजनी शर्मा, उदय वारे, अमृत लाल नर्मदा,श्रीमति प्रीति बाकरे,दिलीप शर्मा, सचितानंद शेंदे,आलोक जयसवाल,गुलाब सोनी व समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं,उक्त जानकारी छत्तीसगढ स्कूल के व्यायाम शिक्षक अख़्तर खान ने दी..

Banner