वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर में उप चुनाव को लेकर अब राजनीतिक गहमा-गहमी शुरू...

# Neeraj Makhija | 23 Dec, 2022

बिलासपुर /- कुदुदंड विष्णु नगर वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद उपचुनाव में जहाँ अनीता कश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आज नामांकन दाखिल किया है,वही दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रद्धा जैन ने कल गुरुवार को ही अपना नामांकन दाखिल कर चुकी है,वही इसके अलावा इस उपचुनाव में एक निर्दलीय प्रत्याशी शैल यादव भी चुनाव मैदान में हैं..

बताते चले आपको वार्ड क्रमांक 16 विष्णु नगर कुदुदंड में उप चुनाव को लेकर अब राजनीतिक गहमा-गहमी होने लगी है,नामांकन पत्र जमा करने के आखिरी दिन शुक्रवार को भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों ने रैली निकाली,दोनों ही दलों के दिग्गजों से लेकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए,रैली के जरिए माहौल बनाने की कोशिश भी होते रही,इसके चलते कलेक्टोरेट में भी माहौल देखते ही बन रहा था,कार्यकर्ता हाथ में झंडा लिए नारेबाजी करते रहे..

कुदुदंड में पार्षद पद के लिए 9 जनवरी को मतदान होना है,उप चुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा ने अपना प्रत्याशी तय कर दिया है,दोनों ही दलों के अधिकृत उम्मीदवार ने पर्चा भी भर दिया है,अंतिम दिन रैली भी निकाली,रैली के जरिए वार्ड में माहौल बनाने की कोशिश भी हुई,कांग्रेस ने अनिता कश्यप और भाजपा ने पूर्व पार्षद स्व निधि जैन की बेटी श्रद्धा जैन को उम्मीदवार बनाया है..

विष्णु नगर महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है,वार्ड पार्षद के लिए हो रहे उप चुनाव को देखते हुए कांग्रेस व भाजपा के पदाधिकारियों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में स्र्चि भी दिखाई है,यही कारण है कि इस बार इस वार्ड में 218 नए मतदाताओं के नाम को भी मतदाता सूची में शामिल किया गया है, 218 मतदाता वार्ड पार्षद चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे,मतदाता सूची पर गौर करें तो इस वार्ड में सात हजार 717 मतदाता हैं। ये मतदाता चुनाव में वोट डालेंगे। वार्ड में प्रचार प्रसार के साथ ही निर्वाचन कार्यालय ने चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। 24 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 26 दिसंबर को नाम वापसी की तिथि तय की गई है। इसी दिन चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाएगा,साथ ही नौ जनवरी को मतदान होगा और 12 जनवरी को मतगणना होगी और चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी..

 स्थानीय निकाय की राजनीति के लिहाज से देखें तो कुदुदंड वार्ड क्रमांक 16 जिसे विष्णुनगर नाम दिया है वह भाजपा का गढ़ रहा है,नगर निगम चुनाव के अलावा लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भी यहां के मतदाताओं ने भाजपा के प्रति अपना भरोसा जताया है,लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार कोई भी हो भाजपा के चुनाव चिन्ह में वोट डालते रहे हैं,भाजपा के प्रति प्रतिबद्ध मतदाताओं की संख्या यहां ज्यादा है या यूं कहें कि इस वार्ड से भाजपा को बढ़त मिलते रही है,विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा की बढ़त रहते आई है,स्थानीय चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला का राजनीतिक फायदा भाजपा के प्रत्याशी को हमेशा से ही मिलते रहा है,इसलिए कयास भी लगाए जा रहे है कि श्रद्धा जैन का पडला भारी हो सकता हैं..

Banner