नरेंद्र मोटवानी का फट गया ढोल -बोल हरि बोल हरि बोल हरि बोल..

# Neeraj Makhija | 22 Dec, 2022

डेस्क/- फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपीयों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं,बताया जा रहा है कि पकड़े गए उक्त आरोपियों द्वारा 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी..

बताते चले आपको प्रार्थी अजय सिंह पिता स्व.रामचंद्र सिंह उम्र 44 साल साकिन गुलमोहर पार्क ने थाना कोटा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया था की राजेश सिंह ठाकुर, नरेंद्र कुमार मोटवानी, कौशल सिंह मनीष तिवारी द्वारा होम लोन के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रार्थी अजय सिंह से 14 लाख रुपए का ठगी किया गया..

वही प्रार्थी की रिपोर्ट पर सबूत पाए जाने से आरोपीगण 01.राजेश सिंह ठाकुर 02.नरेंद्र कुमार मोटवानी पिता डी.आर.मोटवानी साकीन संतोषी मंदिर के पास तोरवा 03.कौशल सिंह पिता राधाकांत सिंह सा.शुभम विहार लाफ़ागढ़ गैस गोदाम के पास बिलासपुर को विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है..

एक नजर पुरे मामले पर..

बताते चले आपको उसलापुर गुलमोहर पार्क कॉलोनी निवासी अजय सिंह पिता स्व.रामचंदर सिंह (45) रेलवे ठेकेदारी में पेटी कांट्रेक्टर है। 2016 में वे घर बनाने जमीन खरीदने चाह रहे थे,शुभम विहार निवासी कौशल सिंह ने नेहरू नगर गीतांजली सिटी के पास उन्हें जमीन दिखाई,जमीन पसंद आई पर पैसे कम पड़ गए..

रेलवे ठेकेदार का आरोप है कि इस बीच कौशल ने कहा कि वह सेंट्रल बैंक कोटा से लोन दिलवा देगा और काेटा ले भी गया,कौशल ने अजय का परिचय सेंट्रल बैंक के मैनेजर मनीष तिवारी से कराया,बैंक मैनेजर ने 22 लाख रुपए लोन मिलने के बारे में बताया और डॉक्यूमेंट लेकर कुछ कागजात पर हस्ताक्षर कराएफिर दोनों लौट आए,कुछ दिन बाद पता चला कि जिस जमीन का अजय सिंह ने सौदा किया था वह विवादित है,इसलिए उन्होंने जमीन लेने से इनकार कर दिया,इसके बाद 2018 में वे स्कूटी खरीदने एजेंसी गए,फाइनेंस कराने रिकाॅर्ड चेक किया गया तो पता चला उनके नाम से सेंट्रल बैंक करगीरोड कोटा में पहले से होम लोन है,इसलिए उन्हें लोन नहीं मिला..

जिसके बाद रेलवे ठेकेदार ने कोटा सेंट्रल बैंक जाकर संपर्क किया तो पता चला कि 2016 से उनके नाम पर 14 लाख रुपए का होम लोन लिया गया है,यह रकम चेक से गोविंद कंस्ट्रक्शन व्यापार विहार बिलासपुर के नाम पर जमा हुआ था,अजय सिंह के अनुसार उन्होंने कौशल सिंह के साथ गोविंदा कंस्ट्रक्शन व्यापार विहार के प्रोपाइटर राजेश सिंह ठाकुर व नरेंद्र मोटवानी से जाकर संपर्क किया तो दोनों ने पैसा वापस करने का आश्वासन दिया और समय मांगा,इसके बाद पैसा वापस का वादा कर घुमाने लगे,इससे त्रस्त होकर वे फिर सेंट्रल बैंक कोटा गए और लोन से संबंधित दस्तावेज मांगे,दस्तावेज के डॉक्यूमेंट में एग्रीमेंट में उनके फर्जी हस्ताक्षर थे,उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ..

. वही 7 जुलाई 2022 को एसएसपी पारुल माथुर के पास जाकर शिकायत की,एसएसपी के निर्देश पर कोटा पुलिस ने बयान लिया,इसमें कौशल सिंह,राजेश सिंह ठाकुर व नरेंद्र मोटवानी पर अपने नाम से लोन का पैसा निकालकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया,पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में राजेश सिंह ठाकुर नरेंद्र कुमार मोटवानी तोरवा संतोषी मंदिर,कौशल सिंह शुभम विहार व मनीष तिवारी करगी रोड के खिलाफ धारा 420,467,468,471,120बी, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया

जमीन के नाम पर मां-बेटे का अपहरण करने का नरेंद्र मोटवानी मुख्य आरोपी आरोपी नरेंद्र मोटवानी दयालबंद में हुए मां बेटे अपहरणकांड का मुख्य आरोपी है,दोनों को बंधक बनाकर जमीन के कागजात में हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया और दोनों के साथ मारपीट की,जिसमे पुलिस ने नरेंद्र मोटवानी को उसके साथी के के साथ गिरफ्तार किया था..

Banner