स्व.शेख गफ्फार मेमोरियल ट्राफी फ्लड लाईट क्रिकेट सोसायटी प्रीमियर लीग 2022 प्रतियोगिता का सातवां दिन..

# Neeraj Makhija | 21 Dec, 2022

बिलासपुर/- पूर्व बीडीए अध्यक्ष स्व. शेख गफ्फार की स्मृति में फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित स्व.शेख गफ्फार मेमोरियल ट्राफी फ्लड लाईट क्रिकेट सोसायटी प्रीमियर लीग 2022 प्रतियोगिता के सातवे दिन खेले गये मैच में आज पंजाबी समाज के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी करते हुये सोनी समाज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है,फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में टास जीतकर पंजाबी समाज ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 7 ओवर में 99 रन बनाये जबकि सोनी समाज की टीम 63 रन में ही सिमट गई और पंजाबी समाज की टीम 36 रन से यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है...

आज के मैच में टीम के कप्तान प्रिंस भाटिया ने अपने पुत्र अयानवीर भाटिया के साथ बल्लेबाजी करते हुये पिता पुत्र ने शानदार 50 रन बनाये,प्रिंस भाटिया ने नाबाद 34 तथा अयानवीर ने 23 रन अपनी टीम के लिये जुटाये मैन आफ द मैच का पुरस्कार अयानवीर भाटिया को दिया गया। एक विकेट भी अयान ने लिया..

वही आज के मैच में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, गुरमीत सिंह भाटिया,आलोक सिंह ठाकुर, सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, अंबालिका साहू, राजेंद्र साहू, मतीन सिद्दिकी, एस.डी. बड़गैयां अनिल सलूजा, कमल सोनी, वीरेंद्र गहवई, विवेक अग्रवाल, रविंद्र शर्मा, धर्मेश शर्मा, शारदा प्रसाद मिश्रा, आनंद सोनी, अमन मेमन, रमजान गौरी आदि ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया..

 

गफ्फार भाई की याद में इस आयोजन की तारीफ करते हुये पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा है कि गफ्फार भाई जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे,समाज सेवा एवं राजनीति में ऐसे सख्श बहुत कम मिलते हैं, वे आखिरी समय तक जनता के लिये जूझते रहे। स्व शेख गफ्फार की याद को अक्षुण्य बनाये रखने के लिये प्रिंस भाटिया यह आयोजन कर सभी समाज को खेल का एक बड़ा प्लेटफार्म दे रहे हैं। अटल श्रीवास्तव ने सोसायटी प्रीमियर लीग 2022 प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीम को बधाई दी

वही फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया,बता दे आपको इस प्रतियोगिता में अब तक सुदर्शन, क्रिश्चियन तथा पंजाबी समाज की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया,सभी अतिथियों ने स्व. शेख गफ्फार के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की..

खेल मैदान में प्रमुख रूप से पार्षद शहजादी कुरैशी, मोती गंगवानी, समीर अहमद, जावेद मेमन, राघवेंद्र सिंह, तौसीफ खान, मोंटी खान, देव रूद्राकर आदि मौजूद रहे,अंपायर के रूप में मुकेश कश्यप, मुकेश गोयल मौजूद थे,मैच का आंखों देखा हाल अख्तर खान एवं देवेंद्र पाठक ने बताया,फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया के द्वारा इस आयोजन को लेकर अतिथियों ने समाज के लिये खेल भावना की तारीफ की तथा बधाई भी दी,प्रिंस भाटिया ने बताया की 23 दिसम्बर को स्व. शेख गफ्फार की पुण्यतिथि पर फाइनल मैच होगा। सभी के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है

देवांगन समाज की शानदार जीत

आज का पहला मैच मोना पंजाबी समाज तथा देवांगन समाज के बीच खेला गया,देवांगन समाज ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 106 रन बनाये। जबकि मोना पंजाबी समाज की टीम लक्ष्य का पीछा किया लेकिन रोमांचक मैच में आखिरी ओवर की आखिरी गेंद में जब मोना पंजाबी समाज को जीत के लिये 5 रन की जरूरत थी तब देवांगन समाज ने आखिरी विकेट लेकर यह मैच 4 रनों से जीत लिया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया,देवांगन समाज के रवि को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया..

दूसरा मैच क्रिश्चियन तथा मराठा समाज के बीच खेला गया। मराठा समाज पहले बल्लेबाजी कर 56 रन बनाये और क्रिश्चियन समाज ने आसानी से यह मैच जीत लिया, मैन आफ द मैच का पुरस्कार 5 विकेट लेने वाले नवीन एंथोनी को दिया गया

 

गुरूद्वारा कमेटी के कोषाध्यक्ष ने किया प्रिंस का सम्मान

दयालबंद गुरूद्वारा कमेटी के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया का सम्मान करते हुये कहा कि गफ्फार भाई की याद को अक्षुण्य बनाये रखने के लिये सभी समाज को जोड़कर प्रिंस भाटिया बहुत अच्छा काम कर रहे,सोसायटी प्रीमियर लीग का आयोजन सराहनीय कदम है। इस आयोजन में कई समाज की टीम हिस्सा ले रही है, इतनी ज्यादा टीम आ रही है कि क्वालीफाई मैच कराना पड़ रहा है,सुरेंद्र छाबड़ा ने इस आयोजन कि तारीफ करते हुये प्रिंस भाटिया को स्मृति चिन्ह प्रदान किया..

 

पिता पुत्र का शानदार प्रदर्षन

पंजाबी समाज के कप्तान प्रिंस भाटिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 34 रन बनाये और उनके पुत्र अयानवीर ने अपने पिता के साथ मिलकर 50 रन जुटाये,मैन आफ द मैच का पुरस्कार अयानवीर को दिया गया..

Banner