संजू त्रिपाठी हत्याकांड मामलें में पिता और पत्नी समेत चार आरोपित पहुँचे जेल..

# Neeraj Makhija | 19 Dec, 2022

बिलासपुर/- कांग्रेस नेता व हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो महिलाओं समेत सात आरोपित को न्यायालय में पेश किया, पुलिस ने जांच और पूछताछ के लिए तीन आरोपित को रिमांड पर मांगा है। न्यायालय के आदेश पर संजू के पिता जयनारायण, पत्नी सुचित्रा, अमन गुप्ता और जयनारायण की दत्तक पुत्री को जेल भेज दिया है। वहीं, मुख्य साजिशकर्ता कपिल और उसके सहयोगियों बजरंग श्रीवास व सुमित निर्मलकर को पुलिस थाने ले गई है..

बता दे आपको की एसपी पास्र्ल माथुर ने रविवार की शाम हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी की हत्या के मामले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि हत्या में मुख्य साजिशकर्ता कपिल त्रिपाठी और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है,सोमवार को सकरी पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता कपिल त्रिपाठी, संजू के पिता जयनारायण त्रिपाठी, कपिल की पत्नी सुचित्रा त्रिपाठी, मेडिकल स्टोर संचालक का बेटा अमन गुप्ता, सुमित निर्मलकर, सटोरिया बजरंग श्रीवास व जयनारायण की दत्तक पुत्री को न्यायालय में पेश किया..

न्यायालय में पुलिस ने जांच और पूछताछ के लिए मुख्य साजिशकर्ता कपिल, उत्तर प्रदेश से शूटर बुलाने वाले सटोरिए बजरंग श्रीवास और सहयोगी सुमित निर्मलकर को पूछताछ के लिए रिमांड मांगा,न्यायालय ने इसे स्वीकार कर लिया है,वहीं अन्य आरोपित को जेल भेजा गया है..

चार आरोपित को ला रही पुलिस

पुलिस की दो टीम ने दिल्ली और लखनऊ में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। लखनऊ गई टीम मुख्य साजिशकर्ता कपिल त्रिपाठी, सटोरिया बजरंग श्रीवास और सुमित निर्मलकर को लेकर लौट आई है। वहीं, जयनारायण की दत्तक पुत्री के पति भरत तिवारी, आशीष तिवारी, रवि तिवारी और ड्राइवर राजेंद्र सिंह को लेकर दिल्ली से लेकर लौट रही है..

शूटर का नहीं मिला सुराग, यूपी में दी जा रही दबिश

एसपी पास्र्ल माथुर ने रविवार की शाम बताया कि हत्या के बाद शूटर शहडोल होते हुए भागने में कामयाब हो गए,उनकी तलाश की जा रही है। एक टीम उत्तर प्रदेश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साजिशकर्ता और शूटर के काल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। इसके आधार पर उनकी पतासाजी चल रही है। साइबर सेल की टीम शूटरों की लोकेशन पर नजर रखी हुई है।

Banner