न्यायधानी में बेलगाम होते जा रहें अपराधी,बीती रात्रि फिर हुई चाकूबाजी..

# Neeraj Makhija | 18 Dec, 2022

बिलासपुर – बिलासपुर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलन्द है इसका अंदाजा आप रोजाना हो रही चाकूबाजी व अन्य घटनाओं से लगा सकते है,वही बीती रात्रि एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हुई जहां बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया,उक्त पूरी घटना तोरवा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है तो वही हमलावर दयालबंद के रहने वाले बताए जा रहे हैं...

बताते चले आपको शनिवार की देर रात तोरवा पटेल मोहल्ला निवासी शेखर यादव अपने दोस्त अश्वनी यादव के साथ बात कर रहा था...

ज्ञात हो कि अश्विनी यादव पेशे से फोटोग्राफर है,बताया जा रहा है कि अश्विनी का शनिवार को जन्मदिन था और वह अपने सिरगिट्टी के दोस्तों के साथ जन्मदिन मना कर वापस लौट रहा था,इसी दौरान दोनों तोरवा बोलबम चौक के पास बातचीत कर रहे थे कि रात करीब 12:00 बजे 3 बाइक में सवार होकर कुछ बदमाश पहुंचे और अश्विनी यादव के बारे में पूछताछ करने लगे और अश्विनी की पहचान होते ही अविनाश सोनकर उर्फ लटकन,तन्मय सोनकर और मोहित ने अपने पास मौजूद चाकू, बेल्ट,बेस बल्ला आदि से अश्विनी की पिटाई शुरू कर दी..

इस दौरान शेखर ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसे भी मारा गया,जब अश्वनी घायल होकर नीचे गिर गया तो बदमाशों ने उसके ऊपर बड़ा सा पत्थर पटक दिया,इस हमले में अश्विनी के सर, चेहरे,छाती और कमर में चोट लगी है,जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है,इधर शेखर की रिपोर्ट पर तोरवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया हैं...

Banner