ऑपरेशन मुस्कान के तहत सरकंडा पुलिस ने गुम,अपहृत बालक/बालिका को किया गया बरामद..

# Neeraj Makhija | 12 Dec, 2022

बिलासपुर,/-  गुम / अपहृत बालक / बालिकाओ की बरामदगी हेतू विशेष अभियान चलाकर विगत 05 दिवस के भीतर ही 10 प्रकरणो में कुल 01 बालक 09 बालिका बरामद करने में सरकंडा पुलिस को सफलता हासिल हुई हैं,वही उन्हें बरामद कर परिजनो को सुपुर्द किया गया हैं..

बताते चले आपको पुलिस कप्तान श्रीमती पारूल माथुर द्वारा ऑपरेशन मुस्कान अंतर्गत अभियान चलाकर अधिक से अधिक गुम बालक / बालिकाओ की बरामदगी करने के निर्देश दिये गये थे,जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस. पी. (सरकंडा ) पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के हमराह में सरकंडा पुलिस द्वारा गुम बालक/बालिकाओ की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया गया..

वही इस अभियान के तहत थाना सरकंडा पुलिस द्वारा विगत 05 दिवस के भीतर कुल 10 प्रकरणो में 09 बालिका एवं 01 बालक को बरामद कर परिजनो के सुपुर्द कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई..

उक्त अभियान में थाना प्रभारी श्री फैजुल होदा शाह,उनि.एच.आर. यदु, उनि मनोज पटेल, उनि सत्यनारायण देवांगन, उनि. एम.डी. अनंत, सउनि राजकुमार ,सउनि देवेन्द्र तिवारी, सउनि रमेश साहू, म.प्र. आर. सुनीता अजगल्ले, प्र. आर. हरनारायण पाठक, आरक्षक राहुल सिंह, मनीष अशफाक अली, मनीष वाल्मिक, सोनू पाल, मिथलेश सोनी ,भागवत चंद्राकर अविनाश कश्यप अली का विशेष योगदान रहा..

Banner