बिलासपुर में पीएससी की तैयारी कर रही युवती का मर्डर कर 3 दिन दुकान में छिपाकर रखी लाश..

# Neeraj Makhija | 19 Nov, 2022

बिलासपुर /- शेयर मार्केट के पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक ने अपनी महिला पार्टनर का गला दबाकर उसकी कोतवाली थाना क्षेत्र में हत्या कर दी और फिर लाश को गाड़ी में छुपा कर घर में छुपा दिया, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जी हां यह पूरा मामला बिलासपुर का है..

बताते चले आपको आशीष साहू दयालबंद में मेडिकल की दुकान का संचालन करता है वही भिलाई की प्रियंका सिंह से उसके मुलाकात मेडिकल में आने-जाने के दौरान हुई थी,प्रियंका पीएससी का तैयारी करने के लिए बिलासपुर में रह रही थी,दोनों मिलकर शेयर मार्केट में पैसे लगाने लगे,जिसमे दोनो को फ़ायदा भी हुआ,युवक व युवती का ट्रांजेक्शन देखने पर उसमे 19 लाख का परस्पर लेनदेन हुआ है,वही कुछ समय बाद जब उन्हें नुकसान हुआ तो दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई इस दौरान प्रियंका सिंह आशीष साहू पर पैसे के लिए दबाव बना रही थी,जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर युवक ने गाड़ी में दयालबंद के पास उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और युवती की लाश को गाड़ी में भरकर अपने कस्तूरबा नगर स्थित घर पर लगा दिया..

इधर युवती के गुमने की जानकारी युवती के परिजनों ने पुलिस में दर्ज करवाई थी,युवती के मामा भी पुलिस में हवलदार है,पुलिस 4 दिनों से युवती को तलाश करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी,इस बीच युवती के नंबर का सीडीआर आने पर लास्ट काल मे जिस युवक से बात हुई थी उस युवक को हिरासत में ले लिया,पुलिस युवक को हिरासत में लेकर उसके घर तक पहुंच गई और लड़की की लाश को बरामद कर लिया है वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है..

Banner