बिलासपुर में एसपीशीप कर चुके बद्री मीणा अब बने बिलासपुर आईजी..

# Neeraj Makhija | 18 Nov, 2022

बिलसापुर /- राज्य शासन ने प्रदेश के बड़े पुलिस अधिकारियों के पदभार में बड़ा परिवर्तन किया है।कुल सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पुरानी जिम्मेदारियों के सथान पर नई जिम्मेदारी दी गयी। बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी को पुलिस अकादमी चन्द्रखुरी भेजा गया है। आईजी डांगी की जगह बिलासपुर महानिरीक्षक की जिम्मेदारी अब 2004 बैच के आईपीएस बद्रीनारायण मीणा को दी गयी है..

वही 2004 बैच के अधिकारी सरगुजा संभाग के आईजी अजय यादव को पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता के साथ रायपुर आईजी का जिम्मा दिया गया है। फेरबदल में 2005 बैच के आईपीएस आरीफ शेख को रायपुर को छोड़कर संभाग के अन्य जिलो का प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। आनन्द छाबडा को दुर्ग आईजी बनाया गया है। इसके अलावा महानिदेशक राज्य पुलिस अकादमी की जिम्मेदारी से मुक्त कर डीएम अवस्थी को एसीबी का प्रभार दिया गया है।

Banner