चतुर योगेश ने दिखाई चतुराई और हड़प लिए महिला से लाखों रुपए...

# Neeraj Makhija | 16 Nov, 2022

बिलासपुर /- हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपित की जमानत कराने के नाम पर युवक ने एक लाख 86 हजार स्र्पये ले लिए। उसने आरोपित की पत्नी के सामने खुद को जेल का अधिकारी बताया था। पति की जमानत नहीं होने पर महिला ने अपने स्र्पये वापस मांगे। इस पर उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर फरार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है..

तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द बरखदान में रहने वाली प्रियंका सोनी ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। महिला के पति दीपक सोनी को पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। इसके बाद से वह जांजगीर जेल में बंद है। महिला अपने पति से मिलने के लिए महीने में एक बार जेल जाती है। इसी दौरान उसकी पहचान योगेश खूंटे से हुई। युवक ने खुद को जेल का अधिकारी बताकर उसके पति की जमानत करा देने की बात कही। इसके लिए उसने महिला से 50 हजार स्र्पये की मांग की..

महिला ने किसी तरह व्यवस्था कर योगेश को स्र्पये दे दिए। बाद में उसने अलग-अलग बहानों से और स्र्पये ले लिए। कई बार में महिला ने योगेश को एक लाख 86 हजार स्र्पये दे दिए। इसके बाद भी उसके पति की जमानत नहीं हो पाई। इस पर महिला ने योगेश को फोन कर अपने स्र्पये वापस मांगे। इस पर योगेश उसे धमकियां देने लगा। महिला ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। जांच के बाद पुलिस ने जांजगीर में घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

Banner