विकास प्रदेश महासचिव तो मयंक बने एनएसयूआई के प्रदेश सचिव..

# Neeraj Makhija | 13 Nov, 2022

बिलासपुर/- एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के अनुमोदन से प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रदेश के नए पदाधिकारी नियुक्त किये गए हैं,जिसमें बिलासपुर से लगातार छात्रहित पर कार्य कर रहे एनएसयूआई के विकास सिंह ठाकुर को प्रदेश महासचिव और मयंक सिंह गौतम को प्रदेश सचिव की बड़ी जिम्मेदारी उन्होंने सौपी हैं..

इस मौके पर बातचीत करते हुए एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व पर प्रदेश के अंतिम पंक्ति के छात्रों तक जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाना व उसका लाभ पहुंचाने का कार्य एनएसयूआई करेगी.

 इस दौरान उन्होंने एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के विशेष नेतृत्व से एनएसयूआई छात्रहित पर कार्य करेगी साथ ही युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री व युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा का आभार जताया...

Banner