सिम्स हॉस्पिटल में इलाज़ के लिए पहुँचे मरीज के परिजनों का जेब खाली करने वाला शातिर चोर चढ़ा कोतवाली पुलिस का हत्थे..

# Neeraj Makhija | 07 Nov, 2022

बिलासपुर/- सिम्स असपताल में चोरी करने वाले आरोपी सरफरोज खान को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई हैं,बता दे आपको अस्पताल में ईलाज कराने आये लोगो का पर्स तथा मोबाईल को चोरी करने में माहिर है,आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी अन्य थानो में किया गया था कार्यवाही,वही पकड़ा गया अरोपी चोरी सहित मारपीट के मामले में पहले भी चा चुका है जेल..

बता दे आपको प्रार्थी दूजराम ठोसरिया पिता सालिक राम ठोसरिया उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम जलसो नहरीभाठा थाना कोनी जिला बिलासपुर द्वारा 05 नवम्बर को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी पत्नी का स्वास्थ खराब होने से यह उसे ईलाज कराने के लिए दिनांक 04 नवंबर को सिम्स अस्पताल बिलासपुर लाया था और ईलाज हेतु भर्ती कराया था..

इसी दौरान रात्रि लगभग 11ः00 बजे जनरल वार्ड के बरामदे में सो गया था और अपने पर्स जिसमें नगदी रकम 12000 रूपये तथा मेरा एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रईविग लाईसेंस का फोटो कॉपी तथा कुछ अन्य बिल आदि रखा हुआ था को अपने पेन्ट के जेब में रखा हुआ था,वही जब 05 नवम्बर की सूबह लगभग 05ः30 बजे मेरी नींद खुली तो उसने अपने जेब को देखा तो उसका पर्स मेरे जेब में नहीं था कोई अज्ञात चोर मेरे पर्स को चोरी करके ले गया था आस-पास ढुढने का प्रयास किया कही नहीं मिलने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा इसी प्रकार प्रार्थी शैलेन्द्र कुमार कुर्रे पिता राकेश कुमार कुर्रे उम्र 36 वर्ष निवासी हरदीकला टोली थाना सिरगिट्टी हाल मुकाम रेशमा किराना दुकान के ऊपर मंझावापारा थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की पत्नी रीतु कुर्रे का डिलीवरी होने से उसे सिम्स अस्पताल में लाकर भर्ती किया था इसी दौरान 04 नवम्बर की रात्रि 11ः00 बजे लगभग अस्पताल परिसर में लेबर वार्ड के सामने बरामदे में सो गया था जब 05 नवम्बर की रात्रि के 03ः00 बजे के लगभग मेरी नींद खुली तो देखा उसके जेब में रखा मोबाईल रेडमी 6ऐ नहीं था आसपास तलाश किया नहीं मिला कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के उक्त मोबाईल को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया...

वही वर्तमान समय में सिम्स अस्पताल के आसपास हो रही चोरी की घटना को देखते हुए,साथ ही चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपीसयो का पता तलाश कर कार्यवाही करने पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री राजेन्द्र जयसवाल व नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली सुश्री पूजा कुमार के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली प्रदीप आर्य के नेतृत्व में आरोपी का बारीकी से पता तालाश किया किया गया जिसमें मुखबीर की सूचना पर एक संदेही को रात्री में घेराबंदी कर पकड़ा गया जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया जो पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया किन्तु कड़ाई से पूछताछ करने पर सिम्स अस्पताल से एक व्यक्ति का पर्स तथा किसी दुसरे का एक रेडमी का मोबाईल को चोरी करना बताया,जिसे विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही कर आरोपी को न्ययायिक रिमांड पर भेजा गया..

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनीष कांत, उप निरीक्ष रवीन्द्र यादव प्रेम सूर्यवंशी, गोकुल जांगड़े, कमलेश सूर्यवंशी, सैय्यद नुरूल कादीर ,रवि चौधरी का विशेष योगदान रहा...

Banner