मशहूर बॉलीवुड गीतकार सुखविंदर सिंह 6 नवंबर को बिलासपुर में..

# Neeraj Makhija | 03 Nov, 2022

डेस्क/- बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह 6 नवंबर को बिलासपुर आ रहे है,बिलसपुर राउंड टेबल 283 एवम बिलासपुर लेडीज सर्कल 144 द्वारा इस संगीतमय कार्यक्रम "जश्न" का आयोजन रायपुर रोड में नया हाईकोर्ट के सामने होटल सेंट्रल प्वाइंट इंटरनेशनल में किया जा रहा है..

बता दे आपको इस संस्था का मुख्य उद्देश्य ऐसे आयोजनों से पैसे जुटने का है जिसका पूर्ण उपयोग गरीब बच्चो की पढ़ाई के लिए सुविधाएं प्रदान करने में किया जाता है,विगत 4 वर्षो से निरंतर ये संस्था सरकारी स्कूलों में क्लासरूम बनाने का कार्य करती आ रही है,इस कार्यक्रम में प्रायोजक फर्स्ट मन ग्रुप है एवम सहयोगी एम एस पी टीएमटी बार्स है..

इसके अलावा कल्याण ज्वेलर्स, डीसीटी रीयलेस्टेट, कंपटीशन कम्युनिटी, आभा ज्वेलर्स, हौज़ गैलोर, सिद्धिविनायक टैस्ट ट्यूब बेबी सेंटर एवम अन्नी सुपारी ने भी विशेष योगदान इस आयोजन में दिया है,अपने आप में ये आयोजन बिलासपुर वासियों के लिए सौगात है। अपने चहेते कलाकार को सुनने के लिए बिलासपुर की जनता में काफी उत्साह है..

इस कार्यक्रम को हर उम्र वर्ग से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और कार्यक्रम से 3 दिन पहले ही इसकी बुकिंग पूर्णता की ओर है,इस शो की ऑनलाइन टिकट बूक माय शो में एवं ऑफलाइन टिकट शहर के अलग अलग स्थानों में उपलब्ध है,ऑफ़लाइन टिकट मंगला चौक में कम्पटीशन कम्युनिटी में, व्यापार विहार में सिल्वर स्पून रेस्टॉरेंट, मोतीलाल पेट्रिल पंप लिंक रोड के सामने ट्रेवल टाइम्स मैं, भावे रजबली & कंपनी सदर बाज़ार में, सरदारजी बिल्डिंग सॉल्यूशन्स दयालबंद में, त्रिपाठी दांत चिकित्सालय मंगला चौक में, मौसाजी स्वीट्स सरकंडा में एवं फीलिंग्स कार्ड शॉप शिव टॉकीज चौक में लिमिटेड मात्रा में उपलब्ध हैं कृपया जल्द से जल्द अपनी टिकट बुक करके इस चैरिटी इवेंट में भागीदार बनिये..

Banner