रंगदारी करने वाले भू-माफिया नरेंद्र मोटवानी पर अब चला पुलिस का डंडा...

# Neeraj Makhija | 03 Nov, 2022

बिलासपुर /- बिलासपुर पुलिस जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी ने पुलिस कप्तान बिलासपुर को आदेश देकर कहा है कि भूमाफिया नरेंद्र मोटवानी के खिलाफ गुंडा लिस्ट में नाम दर्ज कराने और जिला बदर करने की कार्रवाई अविलंब की जाए,आईजी श्री डांगी ने कहा कि ऋषभ जैसे अन्य लोग भू माफियाओं के केवल मोहरा मात्र होते हैं..

भू-माफ़िया नरेंद्र मोटवानी जैसे लोग समय-समय पर चेहरे बदल-बदलकर लश्कर बना लोगो को डरा धमका कर जमीन हड़पने का कार्य करते है,ऐसे लोगों की गतिविधियां सभ्य समाज के लिए काफी घातक होती हैं,इसलिए उन पर सतर्क नजर और सख्त कार्रवाई समाज हित में बेहद जरूरी हो जाती है..

आई जी डाँगी ने भू-माफ़िया मोटवानी के अब तक के सभी कारनामो के जांच के निर्देश दिए है,साथ ही आई जी ने यह भी निर्देश दिया हैं कि नरेंद्र मोटवानी के साथ किन किन लोगों का उसके अपराधीक काम मे संलिप्तता है उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएं..

सूत्र बताते है कि नरेंद्र मोटवानी की और कई शिकायत पुलिस के पास है,जिसके आधार पर जिला बदर की कार्यवाही के निर्देश आई जी डाँगी ने दिए है,बता दे आपकोअभी दूसरी गुंडा लिस्ट बन रही है जिसमे नरेंद्र मोटवानी जैसे लोगो का नाम शामिल किया जाएगा,जो शहर की शांत फिजा को बिगाड़ रहें हैं..

खैर इस बार आईजी डांगी इस तरह के अपराधियों को बख्शने वाले नही है खोज खोज कर ऐसे अपराधियों के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी,आईजी श्री डांगी ने एसपी बिलासपुर को नरेंद्र मोटवानी और उनके जैसे माफिया के खिलाफ सबूत और दस्तावेज तैयार कर जल्द से जल्द गुंडा लिस्ट और जिला बदर की कार्रवाई की जाए..

" क्लर्क सूदखोर युगल शर्मा " पर कब कार्यवाही करेंगी कोतवाली पुलिस...

मालूम हो कि बीते कुछ दिनों पूर्व तेलीपारा स्थित संजय मेवा वाला के संचालक हिरानी परिवार ने कोतवाली थाना क्षेत्रअंतर्गत काली मंदिर के समीप रहने वाले सेंदरी स्थित हाई स्कूल के क्लर्क युगल शर्मा पर सूदखोरी का आरोप लगाया हैं..

बताते चले आपको मंगला निवासी साधुराम हिरानी व्यवसायी हैं,जो कि तेलीपारा में अपनी "संजय मेवा वाला" के नाम से दुकान संचालित करते है,उन्होंने थाना कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि विगत 8 वर्षो पहले उन्होंने तेलीपारा निवासी युगल शर्मा जो कि पेशे से सेंदरी हाई स्कूल में क्लर्क हैं,उससे उन्होंने पैसे उधार लिए थे,जिसका उन्होंने बकायदा हर माह "ब्याज" भी दिया हैं,वही इसके एवज में युगल द्वारा आए दिन उनके दुकान से बाद में हिसांब कर लेंगे कहकर सामान ले जाया करता था,इसी वजह से व्यवसायी साधु राम ने युगल को हिसांब करने के बाद सामान देने की बात कही,जिससे उग्र होकर युगल ने उससे गालीगलौच व मारपीट की..

सूत्र बताते है कि कुछ वर्षों पहले साधु राम हिरानी के बड़े पुत्र ने इन्ही सब परिस्तिथियों से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास भी किया था,जिसकी वजह से वह कुछ दिनों तक हॉस्पिटल में भी भर्ती रहा..

वही अब तक जांच के नाम पर कोतवाली पुलिस ऐसी क्या कर रही है जो अब तक उसपर एफआईआर तक नही हो सकी यह समझ से परे है, भूमाफिया नरेंद्र मोटवानी सूदखोर युगल शर्मा जैसे लोगों की वजह से ही शहर की शांति जा अब बिगड़ बिगड़ने लगी है यही वजह है कि ऐसे लोगों पर कार्यवाही करना बेहद जरूरी है

Banner