शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाते हुए पुलिस बैरिकेड को ठोकर मार नशे की हाल में भागे युवक व युवती..

# Neeraj Makhija | 03 Nov, 2022

बिलासपुर /- दरम्यानी रात शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर चेकिंग पॉइंट लगाकर पुलिस द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही थी,इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार गांधी चौक चेकिंग पॉइंट से तेज गति से गुरुनानक चौक की ओर भाग रही है,वाहन को गुरु नानक चौक में पुलिस द्वारा रुकवाने की कोशिश की गई लेकिन खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए बैरिकेड को ठोकर मारकर धान मंडी रोड पर भाग रहे थे..

जिसे पॉइंट पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जयसवाल व थाना तोरवा प्रभारी फैजुल होडा शाह की टीम द्वारा पीछाकर उस वाहन के सामने पेट्रोलिंग वाहन अड़ाकर वाहन को रोका..

वाहन में शुभम अग्रवाल एवं तरुणा मिश्रा नाम की युवक-युवती मिले जिसमें कार चालक शराब पीकर तेज गति से वाहन को गुरु नानक चौक में पुलिस द्वारा रुकवाने की कोशिश की गई किंतु खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए बैरिकेड को ठोकर मारकर धान मंडी रोड पर भाग रहे थे जिसे पॉइंट पर उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र कुमार जयसवाल एवं थाना तोरवा प्रभारी पुलिस टीम द्वारा पीछाकर उस वाहन के सामने पेट्रोलिंग वाहन अड़ाकर वाहन को रोका वाहन बलेनो कार क्रमांक cg10 ए एम 4111 में शुभम अग्रवाल एवं तरुणा मिश्रा नाम की युवक-युवती मिले जिसमें कार चालक शराब पीकर तेज गति से वाहन भगाने एवं युवती बीयर पीते मिली..

इसी दौरान पुलिस कप्तान को कार चालक की उद्दंडता की जानकारी मिलने पर स्वयं चेकिंग पॉइंट पर पहुंच कर उद्दंडता कर रही युवक युवती को सख्त लहजे में चेतावनी दी गई तथा तोरवा पुलिस को उक्त दोनों के खिलाफ विधिसम्मत सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किए..

निर्देशन के परिपालन में तोरवा पुलिस द्वारा युवक के खिलाफ मार्ग पर खतरनाक ढंग से वाहन चलाने में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया...

Banner