पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से हुक्के का सामान मंगाकर शहर में बेचने वाले दो चढ़े सिविल लाइन पुलिस के हत्थे..

# Neeraj Makhija | 28 Oct, 2022

डेस्क /- पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से हुक्के का सामान मंगाकर शहर में बेचने वाले दो लोगों को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से छह दर्जन हुक्का पाट और अन्य सामान जब्त कर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है

सिविल लाइन पुलिस को गुस्र्वार की शाम सूचना मिली कि प्रताप चौक के पास स्थित पान की दुकान में हुक्के का सामान बेचा जा रहा है। इस पर जवानों ने मौके पर दबिश देकर विशाल केशरवानी(27) निवासी तेलीपारा और नीरज शाह(25) निवासी तोरवा को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पान दुकान से हुक्के का सामान बेचते हैं। उन्होंने अधिकतर सामान को तोरवा स्थित नीरज के मकान में रखा है। इस पर पुलिस ने तोरवा में दबिश देकर हुक्के का सामान जब्त कर लिया। आरोपित ने बताया कि वे नागपुर और कोलकाता से हुक्के का सामान मंगाकर शहर में खपाते हैं। पुलिस ने आरोपित युवकों के कब्जे से छह दर्जन हुक्का पाट, फ्लेवर, पाइप और अन्य सामान जब्त कर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है

लंबे समय से बंद है कार्रवाई

प्रदेश में हुक्का बार संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, हुक्के का सामान बेचने पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बीते कुछ दिनों से हुक्के के सामान शहर में बिक रहे हैं। इधर पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके कारण दुकानों की आड़ में हुक्के का सामान बेचा जा रहा है। गुस्र्वार को सिविल लाइन पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।

Banner