सटोरिया बजरंग चढ़ा पुलिस के हत्थे,क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल फोन से कर रहा था सट्टा- संचालित...

# Neeraj Makhija | 26 Oct, 2022

बिलासपुर/- क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल फोन से सट्टा- संचालित करते 01 सटोरिया को गिरफ्तार करने में ACCU एवं थाना सकरी टीम को सफलता हासिल हुई हैं,पकड़े गए सटोरिया से लाखो की सट्टा पट्टी सहित 22,020 नगदी एवं 01 स्मार्ट टीवी,5 नग मोबाइल,01 केलकुलेटर,04 नग पेन,सट्टा पर्ची 3 पेज बरमाद किया हैं...

बता दे आपको पुलिस कप्तान श्रीमती पारुल माथुर द्वारा बिलासपुर के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को क्रिकेट मैच 2022 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वालों एवं कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है..

इसी तारतम्य में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना सकरी के अमेरी क्षेत्र में 01 व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा का संचालन कर रहा था,जिसके बाद प्रभारी एंटी क्राइम एवं साइबर हरविंदर सिंह तथा थाना प्रभारी सकरी को सटोरियों को रंगे हाथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया,वही टीम द्वारा अमेरी क्षेत्र में रेड कार्यवाही कर ऑस्ट्रेलिया Vs श्रीलंका के क्रिकेट मैच में फोन पर सट्टा संचालन करने वाले 01 सटोरिए को रंगेहाथ पकड़ा गया,वही उसके कब्जे से 05 नग मोबाइल,01 स्मार्ट टीवी,लाखो रुपये का सट्टा पट्टी,01 केलकुलेटर,04 नग पेन,सट्टा पर्ची 3 पेज,नगदी 22020 रुपए जप्त किया गया..

गिरफ्तार आरोपी..

01- बजरंग श्रीवास पिता राजेश श्रीवास उम्र 30 वर्ष निवासी तिफरा सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में ACCU टीम प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह,सागर पाठक थाना प्रभारी सकरी ,उप निरीक्षक अजय वारे,आरक्षक हेमंत सिंह,दीपक उपाध्याय,गोविंद शर्मा, निखिल जाधव,विवेक राय का महत्व योगदान रहा..

Banner