नशे में धूत कार चालक ने बाइक सवार युवकों को मारी जमकर टक्कर,दीवार से टकरा नाली में फंसी कार चालक मौके से फ़रार..

# Neeraj Makhija | 25 Oct, 2022

बिलासपुर/- तेज रफ्तार कार चालक ने थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत लोयोला स्कूल के समीप बाइक सवार चार युवको को जमकर टक्कर मारकर फरार हो गया,जिसके बाद आसपास के लोगों ने घायल बाइक सवारों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया,वही हादसें के बाद कार चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया है,जिसकी तलाश पुलिस कर रही हैं,बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में धूत था..

मामलें में मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम तकरीबन 8 बजे के लगभग बहतराई निवासी दीपेश साहू उर्फ तोबू अपने तीन अन्य साथियों के साथ अपनी बाइक होंडा शाइन से घर वापस जा रहा था,इसी दौरान सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोयोला स्कूल के समीप तेज रफ्तार कार ( CG10 AU 9927) में सवार चालाक द्वारा लापरवाही पूर्वक नशे में धुत होकर चलाते हुए बाइक सवार युवकों को जमकर टक्कर मारते हुए दीवार से टकरा कार नाली में जा फंसी...

सरकंडा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके का मुआयना किया गया,साथ ही दोनों पक्षो के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी,चूंकि बाइक सवार युवक चार लोग सके गाड़ी में सवार थे,बताया जा रहा है कि कार चालक युवक नशे में थे,वही हादसे के बाद मौके से वे तत्काल फ़रार हो गए,जिनकी तलाश पुलिस कर रही हैं.उन्होंने बताया कि कार मालिक का पता चल गया है,उसकी पतासाजी की जा रही हैं,जिसके बाद पूरे मामले का पता चल पाएगा...

Banner