धुआं भर जाने से अफरा-तफरी के बने हालात,रामा मैग्नेटो मॉल के भीतर आग...

# Neeraj Makhija | 25 Oct, 2022

बिलासपुर/- आज शाम अचानक रामा मैग्नेटो मॉल में आग लगने से हड़कम्प मच गया,आग लगने की वजह से अंदर खरीददारी करने आये,फ़िल्म देखने आए लोगो मे दहशत बन गया,वही आगजनी की खबर पाकर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुँच कर आग बुझाने की कोशिश की..

दरसल यह पूरा मामला है डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक स्थित रामा मैग्नेटो मॉल के मैग्नेटो माल स्थित फ़ूड कोर्ट के कीचन का,जिसकी वजह से अफरा तफरी मची रही,इधर आग लगने से पूरा मॉल धुंआ धुंआ हो गया था,फिलहाल कितने का नुकसान हुआ है इसका पता अभी नही चल सका है...

https://youtube.com/shorts/Z3PVunljGiU?feature=share

मिली जानकारी के अनुसार श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मैग्नेटो मॉल में तीसरी मंजिल पर फूड प्लाजा किसी के किचन में अचानक धुंआ उठने लगा..

देखा जाए तो रामा मैग्नेटो माल में आग लगना एक प्रकार से संचालक की लापरवाही भी कही जा सकती है,आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही हैं,जिसके बाद आग और धुंए की वजह से घुटने वाली स्थिति पैदा हो गई,क्योकि मॉल में रूटीन बिजली चेकअप किया जाना चाहिए जो शायद यहाँ सही तरीके से नही होता है जिसकी वजह से शार्ट सर्किट होकर आग लग गई,वही आज मॉल संचालक की लापरवाही से सैकड़ो लोगो की जान आफत में पड़ गई, जानकारी के अनुसार सीढी के नीचे लगे बोर्ड में आग लग गई,मॉल संचालक के स्टाफ की नजर देर से पड़ी यही वजह है कि आग लगने की वजह से धूआ भर गया लोग दहशत में आकर भागने लगे,वही दमकल और पुलिस ने मौके पर पहुंच राहत और बचाव का कार्य करते हुए लोगो को शान्त करवाया,बहरहाल देखा जाए तो आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया वरना घटना और भी गंभीर हो सकती थी...

Banner