क्रिकेट संघ बिलासपुर अंडर 14 का ट्रायल 23 सितंबर को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में..

# Neeraj Makhija | 19 Sep, 2022

बिलासपुर/-  छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आगामी वर्षों के लिए सभी वर्गों के जैसे अंडर 14 अंडर 16, अंडर 19 ,अंडर 23 और सीनियर खिलाड़ियों के लिए इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता के लिए संभावित तारीख घोषित कर दी गई है..

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सर्वप्रथम अंडर 14 सत्र 2022 के लिए 5 अक्टूबर से इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है,जिसके लिए ट्रायल के लिए तारीख़ की घोषणा कर दी गई है,क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा अंडर 14 का ट्रायल 23 सितंबर को बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में प्रातः 9:00 बजे लिया जाएगा जिसका कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2008 है,जिस खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2008 से लेकर 31 अगस्त 2010 तक है वही खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं। जिसके लिए सभी खिलाड़ियों को अपने अंतिम 6 वर्षों के स्कूल मार्कशीट ,आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र के फोटो कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो और ₹500 ट्रायल फीस के रूप में लाना होगा।।

ट्रायल के दौरान सभी खिलाड़ी सफेद वेशभूषा एवं स्वयं के किट बैग को लाना अनिवार्य है ट्रायल लाल कलर की ड्यूस बॉल में लिया जाएगा और साथ ही समय पर पहुंचना अनिवार्य है। ट्रायल के पूर्व सिर्फ नए खिलाड़ियों को जिन्होंने पूर्व में रजिस्ट्रेशन नही करवाए है उन्हे क्रिकेट संघ बिलासपुर के कार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जिसके लिए स्कूल के अंतिम 6 वर्षों की मार्कशीट आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र के मूल प्रति लाना अनिवार्य है एवं पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना होगा,बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के खिलाड़ियों को ट्रायल में सम्मिलित होने नहीं दिया जाएगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही खिलाड़ी ट्रायल दे पाएंगे, उक्त जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने दी..

Banner