पुलिस के नाक में दम कर रखा है चाकूबाज और डंडेबाजो ने,अपराधियों के हौसलें बुलन्द एक और वीडियो वायरल...

# Neeraj Makhija | 11 Sep, 2022

बिलासपुर/- एक तरफ जहां पुलिस दिन रात पुलिसिंग कर अपराधियों पर नकेल कसने की बात कर रही हैं,वही दूसरी ओर अपराधियों में इसका भय जरा भी दिखाई नही पड रहा हैं..

वही एक बार फिर पुलिस को चिढाने वाला वीडियो प्राप्त हुआ हैं,जिसमें अपराधी लकड़ी बत्ता से लैस हो महिला की घर घुस कर पिटाई कर दी और वहां से फरार हो गए,यह पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेरी का बताया जा रहा हैं,पुलिस ने उक्त मामलें में साधारण धाराओं 323,506 व 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर प्रार्थिया को चलता कर दिया हैं...

बताते चले आपको जहा लगातार बढ़ रहे अपराध को देखते हुए पुलिस कप्तान पारुल माथुर स्वयं रात्रि गस्त पर निकल रही हैं,बावजूद उसके अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द है कि वे दिन दहाड़े ही इस तरह महिला की पिटाई कर फरार हो जा रहे हैं...

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सकरी क्षेत्र अंतर्गत शैलेन्द्र नगर अमेरी में रहने वाली पीड़िता ने बताया की वह गृहणी का काम करती हैं,मोहल्ले में रहने वाले कपिल त्रिपाठी से सभी त्रस्त हैं,वह आये दिन लोगो से बदतमीजी व मारपीट करते रहता हैं,साथ ही मोहल्ले में अवैध रूप से जमीनों पर कब्जा कर रखा हैं एवं छोटी छोटी बातों पर मोहल्ले वासियों को मारने पीटने की धमकी चमकी देता है..

इसी मामलें को लेकर मोहल्ले की महिलाओं द्वारा बैठक आयोजित कर उसके खिलाफ पुलिस कप्तान से शिकायत करने की सहमति बनाई,जिसकी जानकारी कपिल त्रिपाठी को होने पर उसने मोहल्ले के महिलाओं को देख लूंगा कहकर धमकी दिया था..

वही बीते दिन शनिवार को शाम करीब 4.30 बजे जब प्रार्थिया अपने घर के पास झाड़ू लगा रही थी,इसी दौरान सफेद रंग की एक्टीवा सी जी 10 ई पी 6610 में तथा एक नीले रंग की स्कुटी में अज्ञात लड़कों द्वारा प्रार्थिया की इस बात पर पिटाई कर दी कि वह उनके भैया यानी कि कपिल त्रिपाठी से पंगा ले रही हैं,और उसपर 03 लड़कों द्वारा लकड़ी के बत्ता से ताबड़तोड़ पिटाई कर भाग निकले..

जिससे महिला को दोनों पैर, दोनों हांथ, बाएं पीठ के पास चोट लगा है,साथ ही महिला ने उन लड़को से उसके वं उसके परिवार के लोगों को उन इन अपराधियों से जान का खतरा बताया है...

बहरहाल देखना होगा जहां पुलिस इन दिनों अपराधियो पर जिस तरह नकल कसने की बात कह रही हैं,शनिवार को हुए इस घटना के इन आरोपियों सहित इनके आका पर कब गांज गिराती हैं...

Banner