टेंडर को लेकर हुआ जमकर बवाल..

# Neeraj Makhija | 03 Sep, 2022

बिलासपुर/- बिलासपुर में CSEB में टेंडर के मोनोपली(एकाधिकार) के विवाद को लेकर जमकर बवाल मच गया, ठेकेदार संघ के अध्यक्ष और उसके साथियों ने बाहरी ठेकेदार की डंडे और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी..

बताया जा रहा है कि उन्होंने बाहरी ठेकेदार को टेंडर उठाने के लिए दबाव बनाया और धमकी दी। उसके मना करने के बाद जब उसे टेंडर मिल गया, तब विवाद करते हुए मारपीट कर दिया। पुलिस ने इस केस में दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है। घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है..

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा में स्थित बिजली विभाग का ऑफिस है। यहां कार्यालय में बीते एक सितंबर को बिजली कार्य के दो काम के लिए टेंडर डाला जाना था, जिसमें सरकंडा के बंगालीपारा में रहने वाले एएसके फर्म के संचालक अभिनव शर्मा ने भी फार्म जमा किया था। तब, ठेकेदार संघ के अध्यक्ष मनीष राठौर, राकेश मिश्रा, रमेश साहू, विजय अंचतानी और दिलीप श्रीवास्तव ने उन्हें टेंडर फार्म नहीं भरने की बात कहने लगे और धमकाकर दबाव बनाने लगे। उनके मना करने पर उनकी जमकर पिटाई कर दी..

हाथ जोड़ता रहा तब भी गाली देते रहे ठेकेदार

झगड़ा शुरू होने के पहले अभिनव शर्मा को ठेकेदार संघ के अध्यक्ष मनीष राठौर, राकेश मिश्रा सहित अन्य ठेकेदार मिलकर उसे धमकाते रहे, जिसका VIDEO भी बनाया गया है। इस दौरान अभिनव उनके हाथ जोड़ता रहा। वहीं, ठेकेदार उसे धमकाते हुए गाली गलौज करते रहे। इसी VIDEO के आधार पर पुलिस ने ठेकेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है..

54 ठेकेदार में 15-20 ठेकेदारों को मिलता है टेंडर

अभिनव शर्मा ने बताया कि CSEB में ठेकेदारों ने रिंग सिस्टम बनाया है। जिसमे ठेकेदार अपनी मर्जी से टेंडर डालते हैं और तय ठेकेदार को ही काम मिलता है। इससे विभाग को आर्थिक नुकसान भी होता है। लेकिन, विभाग के अफसरों की मिलीभगत से यह खेल 20 साल से चल रहा है। CSEB में 54 ठेकेदार रजिस्टर्ड हैं। फिर भी 20 साल से तय ठेकेदारों को ही काम मिलता है। रिंग सिस्टम में गिने-चुने ठेकेदार हैं, जिन्हें बारी-बारी से काम मिलता है। यही वजह है कि यहां बाहरी ठेकेदार को घुसने नहीं दिया जाता।

Banner