अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुँचे हिन्द मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पांडेय..

# Neeraj Makhija | 13 Aug, 2022

बिलासपुर/- अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुँचे हिन्द मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाथू लाल पांडेय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए मजदूर संघ द्वारा 11वें वेतन की मांग,डिपेंडेंड भर्ती,सालाना बोनस सहित विभिन्न मुद्दो पर बातचित की...

बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने कोयला मंत्री से भी मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई,उन्होंने बताया कि वेतन वृद्धि सहित अन्य विषयों की बातचित के दौरान कोल इंडिया के चेयरमैन ने बातों पर कोई विशेष महत्व नही दिखाया और बात करते हुए बीच में अनदेखा करते हुए उठ कर चले गए,जिससे लोगों में आक्रोश व्यापत हैं,इन्ही सभी विशेष मुद्दे को लेकर कोल मंत्री व कोल सेक्रेटरी को अवगत कराया गया,जिसके बाद तत्काल कोल मंत्री ने सेक्रेटरी को बात करने के निर्देश दिए और अगली मीटिंग जल्द कर वेतन मांग पर समझौता करवाया जाए..

बता दे आपको लगातार मजदूरों द्वारा 11वें वेतन की मांग कर रहें हैं,जिसपर उन्होंने कहा कि उम्मीद है 2 या 3 तारीख को लगातार 2 दिन की मीटिंग होंगी जिसमे सार्थक कुछ नतीजे आएंगे..

उन्होंने बताया कि डिपेंडेंड भर्ती के दौरान बीपी व सुगर की बीमारी की वजह से अनफिट किया जाता था,उसके लिए अब सर्कुलर जारी हो गया है अब इस वजह से किसी को अनफिट नही किया जाएगा,वही पिछले दिनों इस वजह से अनफिट किये गए है इस विषय पर उन्होंने कहा कि आगामी 2 या 3 तारीख की मीटिंग में यह मुद्दा रखा जाएगा और उन्हें भी एक बार चेक करवाये और उनकी यदि आयु शेष है तो यदि उन्हें भी भर्ती दिया जाए वही वेतन वृद्धि को लेकर उन्होंने कहा कि हर वर्ष होती ही है और इस बार भी सालाना बोनस दिया जाएगा...

Banner