बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोजित "हमर तिरंगा" कार्यक्रम में शहीद परिवारों को सम्मान कर किया गया तिरंगा भेंट..

# Neeraj Makhija | 13 Aug, 2022

बिलासपुर/- बिलासपुर पुलिस द्वारा हमर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन लखीराम ऑडिटोरियम में किया गया,इस दौरान शहीद परिवारों को तिरंगा भेंट किया गया..

बताते चले आपको शासन के मंशानुरूप शनिवार की शाम बिलासपुर पुलिस द्वारा लखीराम ऑडिटोरीयम में हमर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया व शहीद परिवारों का सम्मान कर तिरंगा भेंट किया गया.. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की संसदीय सचिव(महिला एवं बाल विकास विभाग) श्रीमती रश्मि आशीष सिंह,नगर विधायक शैलेष पांडेय,पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,महापौर रामशरण,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक,संभाग कमिश्नर संजय अलंग व आईजी बिलासपुर रतनलाल डांगी व पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर मंचासीन रहे..

इस दौरान कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि,बिलासपुर पुलिस के राजपत्रित अधिकारीगण,ज़िले के समस्त थाना प्रभारी एवं कर्मचारीगण तथा अन्य विभाग के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे.. कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन उपरांत राजकीय गीत से किया गया,इस दौरान श्रीमती पारुल माथुर पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिथियों का स्वागत कर अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संक्षिप्त विवरण दिया,मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथिगणो द्वारा अपने उद्बोधन में तिरंगा के महत्व को बताते हुए और शहीद परिवारों का अभिवादन करने उपरांत उन्हें तिरंगा वितरण किया गया.

 वही हमर तिरंगा कार्यक्रम में कुल 27 शहीदों के परिजनों को तिरंगा भेंट किया गया,इसमें 2 भारतीय सेना के शहीद परिवार एवं 25 छत्तीसगढ़ पुलिस के शहीद परिवार सम्मिलित हुए,इस दौरान सभी परिजनों को तिरंगा,शॉल,श्रीफल एवं मिठाई भेंट किया गया..

वही कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा द्वारा आभार प्रकट किया गया एवं राष्ट्रगान उपरांत शहीदों के परिजनों को ससम्मान विदाई दी गयी..

Banner