हर हाथ तिरंगा हर-घर तिरंगा का संकल्प ले पार्षद विजय वर्मा ने किया नि:शुल्क तिरंगा वितरण..

# Neeraj Makhija | 13 Aug, 2022

बिलासपुर /- चकरभाटा में आजादी का अमृत महोत्सव हर हाथ तिरंगा हर-घर तिरंगा को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री व पार्षद विजय वर्मा ने निशुल्क तिरंगे का वितरण किया ताकि लोग अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगा सके इस दौरान बड़ी संख्या में पहुँच कर लोगों ने तिरंगा लिया..

बता दे आपको देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए,इस बरस पूरा भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है,केंद्र और राज्य सरकार की अपील पर 15 अगस्त को हर हाथ में तिरंगा, हर घर में तिरंगा नजर आएगा,जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है,बोदरी नगर पंचायत के पार्षद और छत्तीसगढ़ व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री विजय वर्मा लोगों को सहज ही तिरंगा झंडा मिल सके..

इसके लिए निशुल्क तिरंगे झंडे का वितरण किया,तिरंगा झंडे का वितरण होता देख बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और शान से तिरंगा झंडा ले जाते दिखे,बोदरी नगर पंचायत के पार्षद विजय वर्मा का कहना है कि निशुल्क तिरंगे झंडे का वितरण हर दुकान और हर घर में किया जाएगा,जिससे लोग आन, बान और शान के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मना सके..

Banner