15 अगस्त को जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी...

# Neeraj Makhija | 10 Aug, 2022

बिलासपुर/- स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा,इस अवसर पर सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है,जारी की गई लिस्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे...

बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में संसदीय सचिव और तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशिष सिंह मुख्य अतिथि होंगी,देखा जाए तो बिलासपुर शहर और जिले की महिला जनप्रतिनिधि को एक बार फ़िर यह अवसर मिला है,वही बता दे आपको इस बार स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों में जो मंत्री या संसदीय सचिव के रूप में सरकार का हिस्सा हैं,उन्हें ही ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाया गया है..

पिछले कुछ वर्षों में जिला पंचायत अध्यक्ष या अन्य पदों पर जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं को भी ध्वजारोहण में मुख्य अतिथि बनाया जाता रहा है,लेकिन इस बार सिर्फ वही जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि बनाए गए हैं जो सरकार का हिस्सा है..

Banner