न्यायधानी में पुलिस का ख़ौफ़ कहा हो गया हैं फुर्रर्रर्रर्रर्रर...

# Neeraj Makhija | 28 Jul, 2022

बिलासपुर/- शहर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलन्द हैं,इसका अंदाजा आप रोजाना मामूली विवाद में हो रही चाकूबाजी से लगाया जा सकता हैं,छोटी छोटी बातों पर चाकूबाजी अब आम बात हो गई हैं,ऐसी ही एक घटना बीती रात्रि शहर के मुख्य बाजार राजीव प्लाज़ामी घटी,जिसमे सिम चालू करने के दौरान विवाद करते हुए युवक ने कर्मचारी के सीने पर चाकू से हमला कर दिया...

मामलें में मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात्रि तकरीबन 10 बजें के आस पास की बताई जा रही हैं,मैग्नेटो माल के पीछे रहने वाला एकलव्य नारंग जो कि पिछले कुछ माह से राजीव प्लाजा परिसर के अंदर जिओ सिम विक्रय करने का काम करता हैं,उसने बताया कि रोजाना की तरह वह काम के बाद अपने साथियों के साथ घर के लिए निकल रहा था,इसी दौरान तीन व्यक्तियों द्वारा जिओ सिम की मांग करने लगें,जिसपर प्रार्थी द्वारा दुकान बंद हो जाने की बात कही गई,तो सिम लेने आये युवकों अस्पताल में किसी व्यक्ति को भर्ती बताते हुये सिम की मांग करने लगें...

 

वही जब बातचीत के बाद उनकी तकलीफ को देखते हुए प्रार्थी द्वारा उनसे आधार कार्ड मांगा गया,जिसे स्कैन करने पर जानकारी हुई कि उनकी उम्र 18 वर्ष से कम हैं,जिस वजह से उसे सिम देने से मना कर प्रार्थी द्वारा पुन: दुकान बंद करके घर जाने लगे प्रार्थी द्वारा बताया गया कि तीनों युवको के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी..

जिसके बाद सिम न देने पर तीनो युवको द्वारा गुस्से में आकर गंदी गंदी गाली गलौच करने लगे और जान से मारने की धमकी देकर हाथा पाई कर रहे थे,जिनसे बीच बचाव करते प्रार्थी अपनी बाईक पर बैठ कर जाने लगा,तभी वह तीनों फिर से बाइक के समीप आए,इस दौरान उनमे से एक युवक द्वारा अपने जेब में रखे धारदार वस्तु से युवक की छाती पर वार कर दिया,जिससे सीने के दाहिने तरफ चोट आने से खून निकलने लगा,जिसके बाद प्रार्थी द्वारा सामने स्थित हॉस्पिटल की ओर भागा जिसका इलाज चल रहा हैं,बहरहाल पुलिस मौके से सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामलें की आगे जांच कर रही हैं,..

Banner