अलग-अलग जगहों पर लोंगो को जमीन दिलाने का झांसा देकर लाखों का चुना लगानें वाले "Jaiswal Brothers" गिरफ्तार..

# Neeraj Makhija | 22 Jul, 2022

बिलासपुर/- लोगों को अलग-अलग जगहों पर जमीन दिलाने का झांसा देकर नौ लाख 24 हजार की धोखाधड़ी करने के आरोपित को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है,त दे आपको मामले में आरोपित के भाई को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है तो वही शुक्रवार को दूसरे आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया...

सरकंडा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोकनगर मुस्र्म खदान में रहने वाले सूरज मानिकपुरी(26) ने धोखाधड़ी की शिकायत की थी,पीड़ित ने बताया कि उन्हें मकान बनाने के लिए जमीन की जरूरत थी,इसी दौरान उनकी पहचान रामायण चौक चांटीडीह में रहने वाले संतोष जायसवाल से हुई..

संतोष और उसके भाई संदीप ने सिद्ध बाबा रोड चांटीडीह में जमीन दिखाकर 80 हजार स्र्पये डिसमिल की दर से सौदा तय कर लिया,इसके लिए सूरज ने संतोष को एक लाख 41 हजार स्र्पये एडवांस में दे दिए,इसके बाद भी उन्हें जमीन नहीं मिल पाई..

बाद में पता चला कि जमीन संतोष और उसके भाई के नाम पर नहीं है,इस पर सूरज ने उनसे अपने स्र्पये वापस मांगे,जिसके बाद से संतोष और संदीप टालमटोल करते रहे..

बताते चले आपको यह शातिर भाइयो द्वारा इसी तरह इसी तरह रानी भगत, सरीता यादव,सीताराम देव,भूरी गंधर्व, हीरा कश्यप से भी स्र्पये लिए थे,जमीन नहीं मिलने पर अन्य लोगों ने भी सरकंडा थाने में शिकायत की..

इस पर पुलिस ने संतोष और उसके भाई संदीप के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए,इस बीच पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया,वहीं उसका भाई संतोष अपने ठिकाने से फरार हो गया था। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही थी...

शुक्रवार की सुबह पुलिस को पता चला कि आरोपित अपने मोहल्ले में घूम रहा है,इस पर जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया,आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।।।

Banner