घर से दुकान जाने निकली नाबालिग बच्ची का 16 दिन बाद घर के निकट झाड़ियों में मिला शव...

# Neeraj Makhija | 20 Jul, 2022

डेस्क/- दिनांक 29 जून दिन बुधवार को घर से शाम 4 बजे दुकान जाने के लिये निकली पर बेबी सारथी वापस घर ही नही लौटी बेबी सारथी अभी कक्षा 6वी की छात्र थी,वो अभी 13 साल की बच्ची थी उनके परिजन घर के अडोस पड़ोस और पूरे गाँव में पता लगाया लेकिन किसी ने उसकी जानकारी नही दिया...

तो वही 24 घंटे के बाद दिनांक 30/06/2022 को उनके माता पिता दादा और चाचा उसकी गुमसुदगी की रिपार्ट सिविल लाइन थाना खरौद शिवरीनारायण में रिपोर्ट लिखवाए, बताया जा रहा हैं कि तत्काल उस टाइम पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाही नही की,पर ठीक 16 दिन बाद दिनांक 14/07/2022 को बेबी सारथी के घर से निकट 500 मीटर के दूरी में ही तालाब के पास झाड़ियों के पीछे उसका कंकाल और कपड़े मिले...

जिसे देखकर उसके गाँव के लोग बेबी सारथी के परिजन को बताया उनके परिजन कंकाल में लपटे कपड़े से पहचान किये,जिसके बाद यह बात तेजी से गाँव मे फैली जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गाँव मे कड़ाई करते हुए,वहां रहें सभी लोगो से पूछताछ की तो वही अभी भी पूछताछ जारी है,लेकिन उसके गुन्हेगार का अब तक कोई आता पता नही चला पाया हैं..

उक्त ये सब लपरवारी को देखते हुए उनके सामाज के बिलासपुर के युवा सुत सारथी सामाज के लोगो ने बेबी सारथी के परिजन से मिल उनकी आर्थिक मदद की साथ ही साथ उनके गुन्हेगार को पकड़वाने की बात कही और सभी बिलासपुर के युवा सूत सारथी समाज के लोग ने लेटर बना कर उनके परिजन के साथ खरौद जिला पामगढ़ के तहसीलदार को ज्ञापन सौप बेबी सारथी के कातिल की गिरफ्तारी की मांग की,इस दौरान तहसीलदार ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही बेटी के कातिल पुलिस के गिरफ्त में होंगे...

वही इसके पश्चात युवाओ द्वारा प्रशासन के द्वारा विधायक श्री मति इंदु बंजारे को भी ज्ञापन सौप बेबी सारथी के कातिलों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग करी..

इस दौरान मुख्य रूप से अवध राम सारथी,भूरे लाल भारद्वाज जमना प्रशाद,प्रमोद सारथी,नर्मदा सारथी,हेत राम भारद्वाज,सागर सारथी,बॉबी सारथी ,दिनेश सारथी,राहुल सारथी,हरिश सारथी,करण सारथी,राजेश सोनवानी,रोहित सारथी,शोम सारथी,राहुल सारथी,विशाल सारथी ,मनीष आदि उपस्तिथ रहे...

Banner