छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्गों के लिए कर रही कार्य,प्रदेश में भाईचारा व समाजिक एकता का माहौल - मेमन...

# Neeraj Makhija | 20 Jul, 2022

बिलासपुर /- अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अमीन मेमन सोमवार को बिलासपुर पहुंचे,इस दौरान तिफरा मोड़ से लेकर नेहरू चौक तक अल्पसंख्यक विभाग एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया...

कांग्रेस भवन में हुए कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि देश में जो परिस्थितियां है,उससे आप सभी वाकिफ हैं, केंद्र सरकार धर्म से धर्म को जाति से जाति को लड़वा कर नफरत फैला रही है, हम सभी खुशकिस्मत है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार है,छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है जहां भाईचारा, सामाजिक एकता और सौहार्द्र का माहौल है,प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था, बेरोजगार युवकों, किसानों के लिए काम कर रही है,हम सभी को संकल्प लेना है कि 2023 में फिर कांग्रेस की सरकार राज्य में बने और 2024 में देश में कांग्रेस की सरकार बने..

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से महापौर रामशरण यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी, योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह,जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, नगर निगम सभापति शेख नजरूद्दीन, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,प्रदेश सचिव महेश दुबे टाटा ने भी संबोधित किया,वही कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद तैयब हुसैन व स्वागत भाषण जिला कांग्रेस महामंत्री दुलारे भाई ने दिया...

 

महाराणा प्रताप चौक में फारूक के नेतृत्व में हुआ स्वागत...

अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शहर पहुँचे अमीन मेमन का महाराणा प्रताप चौक में फारूक खान के नेतृत्व में स्वागत किया गया,इस दौरान फारूक खान के साथ बंटी खान,कृष्ना चौहान,रवि बंजारे, दीपक चौरसिया उपस्तिथ रहें...

 

राजीव गांधी चौक में साबिर व मोनू ने किया स्वागत...

अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शहर पहुँचे अमीन मेमन का राजीव गांधी चौक में सैकड़ो युवा साथियो सहित ढोल ताशा के साथ अमीन मेमन के भव्य स्वागत किया गया,इस दौरान मोहम्मद साबिर मेमन,रशीद बख्श,मोनू अवस्थी,आकाश यादव,जमील खान,नसीम सरीफ,फाजिल खान सहित ढेरो युवा उपस्तिथ रहें.

Banner